फर्रुखाबाद

डीएम ने पूछा जब ऑनलाइन बुकिंग हो रही तो इतनी भीड़ क्यों? एसपी के साथ पहुंचे गैस एजेंसी

Farrukhabad Latest Gas Cylinder Update: फर्रुखाबाद में डीएम और एसपी ने गैस एजेंसी का निरीक्षण किया और संचालक से बातचीत की। उन्होंने पूछा, "इतनी भीड़ क्यों है? उपभोक्ताओं को उनके बुकिंग स्टेटस की जानकारी दी जाए।"

less than 1 minute read
डीएम और एसपी, फोटो सोर्स- 'X' डीएम फर्रुखाबाद

Farrukhabad LPG Update: फर्रुखाबाद में गैस एजेंसी का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। इस दौरान गैस संचालक से वितरण व्यवस्था के विषय में जानकारी प्राप्त की। बाहर खड़ी भीड़ पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। बोलें कि भीड़ को उनका स्टेटस बताया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति समय से सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने भी गैस संचालक से बातचीत की और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने उपभोक्ताओं से भी बातचीत की।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

घरेलू गैस सिलेंडर की हकीकत देखने पहुंचे डीएम और एसपी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गैस समस्या की हकीकत जानने के लिए डीएम डॉक्टर आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गैस एजेंसी का भ्रमण किया। कमालगंज स्थित मधु गैस सर्विस के निरीक्षण के दौरान गैस संचालक से बातचीत की और गैस की उपलब्धता के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, डिलीवरी व्यवस्था और उपभोक्ताओं की बुकिंग रजिस्टर का भी निरीक्षण किया।

बुकिंग वालों को ही गैस का किया जाए वितरण

डीएम डॉक्टर आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर समय से मिले, इस बात को सुनिश्चित किया जाए। केवल बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को वितरण किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

क्या कहते हैं जिला पूर्ति अधिकारी?

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में गैस की कोई समस्या नहीं है। डीएम के साथ एजेंसी संचालकों की बैठक हो चुकी है। गैस की सप्लाई भी लगातार आ रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने दूसरी रिफिल के बुकिंग के विषय में गाइडलाइन जारी की है, जिसके अनुसार 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर मिलेगा। टोल-फ्री नंबर पर बुकिंग हो रही है।‌

Updated on:
14 Mar 2026 08:34 pm
Published on:
14 Mar 2026 08:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर