फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम पहुंचे, अनियमिताओं पर व्यक्त की नाराजगी

Farrukhabad DM visited old age home फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी अचानक वृद्धाश्रम पहुंच गए। जहां उन्होंने रहने वाले वृद्धों से बातचीत की और मिल नहीं सुविधाओ के विषय में जानकारी प्राप्त की। सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

less than 1 minute read

Farrukhabad DM visited old age home फर्रुखाबाद जिलाधिकारी अचानक वृद्धाश्रम पहुंच गए। जहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे सहित भोजन का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे में खामियां मिली। जिन्हें तुरंत ठीक करने का निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएफओ, एसडीएम सदर, डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे। जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों से बातचीत की और मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें

कथावाचक की पिटाई का मामला: ब्राह्मण महासभा की आज होने वाली प्रेस वार्ता स्थगित, जानें क्यों?

वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में समाज कल्याण विभाग से वृद्धाश्रम संचालित है। सिरौली वृद्धाश्रम में कल 68 वृद्ध पंजीकृत हैं। जिनमें 55 वृद्ध ही मौके पर मौजूद मिले। ‌यहां पर वृद्धों को खान-पान से लेकर सारी सुविधाएं दी जाती हैं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वृद्धों को मिलने वाले भोजन के विषय में जानकारी प्राप्त की। वृद्धों से भोजन की गुणवत्ता के विषय में भी पूछा। भोजन की गुणवत्ता की जांच की। जिससे जिलाधिकारी संतुष्ट हुए। उनके स्वास्थ्य के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

सीसीटीवी कैमरे खराब मिले

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। यहां पर कुल 5 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। जिनमें से दो ख़राब मिले। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सीसीटीवी कैमरे सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले असहाय वृद्धों का विशेष ध्यान रखना के निर्देश दिए। इसके साथ ही सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच, भोजन और सफाई जैसी व्यवस्थाओं को भी और बेहतर करने के लिए कहा। ‌निरीक्षण के दौरान अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। ‌

ये भी पढ़ें

योगी सरकार के मंत्री की घोषणा: कानपुर देहात का नाम बदल जाएगा, मिलेगी पहचान, इन नामों पर चर्चा

Published on:
07 Jul 2025 09:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर