Supreme Court stays arrest of Anurag Dubey फर्रुखाबाद में अनुराग दुबे के गिरफ्तारी पर रोक लगने के बाद दुबे परिवार ने राहत की सांस ली है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। बोले पुलिस लगातार दबिश दे रही है। डर के मारे लोगों ने उनके घर में आना छोड़ दिया। यहां तक कि शिक्षक भी बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं आ रहे हैं।
Supreme Court stays arrest of Anurag Dubey उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अनुराग दुबे के परिवार ने राहत की सांस ली है। सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग दुबे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जिसको लेकर दुबे परिवार ने अदालत का आभार व्यक्त किया है। राज्य स्तरीय माफिया अनुपम दुबे आजीवन कारावास की सजा हुई थी और मथुरा जेल में बंद है। मीनाक्षी दुबे ने बताया कि पुलिस के डर से लोगों में उनके घर आना जाना छोड़ दिया। घर के सदस्य भागे हुए हैं। बिना किसी उचित कार्रवाई से उनके होटल को भी गिरा दिया गया। पुलिस की वजह से परिवार दहशत में है। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने यूपी डीजीपी पर बड़ी टिप्पणी की थी और अनुराग दुबे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मीनाक्षी दुबे ने बताया कि उनके पति जेल में है। जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों पर झूठे मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं। 2021 में अनुपम दुबे के आत्मसमर्पण के बाद उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज होने लगे। उनके तीन देवर पर करीब 13 मुकदमे मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस हर महीने दबिश देती है। डुगडुगी पिटवा कर मोहल्ले में दहशत पैदा की जा रही है। घर के सदस्य मारे मारे घूम रहे हैं।
मीनाक्षी दुबे ने बताया कि पुलिस के डर के मारे लोगों ने उनके घर आना-जाना बंद कर दिया। यहां तक की बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक भी नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के डीजीपी पर बड़ी टिप्पणी करते हुए अनुराग दुबे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही अदालत के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप ना करने का आदेश दिये।