
Farrukhabad Heavy rain start again after september 13 मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से राजस्थान के जोधपुर, देवमाली, यूपी के बाराबंकी, बिहार के छपरा, पश्चिम बंगाल के पुरलिया, दीघा होते हुए नॉर्थ ईस्ट बंगाल की खाड़ी की तरफ जा रही है। अगले कुछ दिनों तक कानपुर मंडल के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। तेज चमकदार धूप निकलेगी। बूंदाबांदी या बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है। उन्हें बताया कि उत्तर और पश्चिम दिशा से हवाएं आने लगी है। जिससे मौसम साफ होगा। तेज धूप निकलने की संभावना है। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रह सकती है। उमस और हिट इंडेक्स बढ़ाने की संभावना है।
फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 34 वीडियो न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर दिशा से होने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आता चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिस पर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार पर 12 सितंबर का तापमान 27 से 34 घंटे के बीच रहने का अनुमान है। जबकि शनिवार 13 सितंबर का तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 23 प्रतिशत बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 सितंबर रविवार का तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। सोमवार 15 सितंबर का तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 16 सितंबर को 26 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच 55 प्रतिशत बारिश हो सकती है।