फर्रुखाबाद

प्रेमिका द्वारा जलाये गए प्रेमी की मौत, ये थी पूरा मामला

थाना राजेपुर क्षेत्र में बीते तकरीबन एक सप्ताह पूर्व प्रेमिका के द्वारा जलाये गये अधिवक्ता के पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

2 min read
प्रेमिका द्वारा जलाये गए प्रेमी की मौत, ये थी पूरा मामला

फर्रुखाबाद. थाना राजेपुर क्षेत्र में बीते तकरीबन एक सप्ताह पूर्व प्रेमिका के द्वारा जलाये गये अधिवक्ता के पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।विदित है कि बीते 23 जून को थाना कमालगंज के ग्राम खुदागंज निवासी रमन पुत्र प्रमोद कुमार एडवोकेट मोहल्ले की ही प्रेमिका सुमन ने थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम लायकपुर निवासी अपने फूफा उदयपाल के घर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया था। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है।उसे तत्काल उपचार हेतु लोहिया अस्पताल लाया गया था।लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया सैफई रिफर कर दिया गया था जहां उसका उपचार चल रहा था।


लेकिन रमन को कोई खास फायदा नहीं हुआ तो परिजन उसे लेकर फतेहगढ़ के एक अस्पताल में ला रहे थे। तभी लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतक की पत्नी सुधा व महेश्वरी अन्य परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है वहीं मृतक के ऊपर कुछ महीने पहले प्रेमिका ने बलात्कार मुकदमा भी दर्ज कराया था जिसमें उसने 6 माह जेल में बिताए थे लेकिन लड़की का दबाव था कि वह अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर उसके साथ हमेशा के लिए रहने लगे जिसको लेकर मृतक ने साफ मना कर दिया। उसी के चलते वह जेल भी गया था। दूसरी तरफ प्रेमी के पिता भी उस लड़की के खिलाफ रहते थे क्योंकि लड़की का विवाह मैनपुरी में हुआ था लेकिन लड़की की हरकतों की बजह से उसके पति ने उसको छोड़ दिया था। जिस कारण वह मायके में रहने लगी थी लेकिन लड़कों को प्रेम जाल में फांस कर उसको पति के रूप में रखने लगी थी। कई सालों से प्रेम चलता रहा लेकिन लड़का अपनी पत्नी को नही छोड़ रहा था उसी वजह से प्रेमिका ने मन बना लिया होगा कि यदि मेरे साथ नही रहेगा तो किसी के साथ नही रहने दूंगी। उसी वजह से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार वह मुकदमा हत्या में तरमीम हो जायेगा। प्रेमिका की इस हरकत से खुद बर्बाद हो ही गई साथ ही साथ उसने उसका भी घर बर्बाद कर दिया। वह तो अपनी जान से चला गया प्रेमिका की जिन्दगी जेल में कट जायेगी।मृतक की पत्नी को अपने बच्चों को पालना मुश्किल हो जायेगा।

ये भी पढ़ें

अफसरों के निरीक्षण में सामने आईं खामियां, सेंट्रल जेल से लेकर जिला जेल के बंदियों ने की शिकायत
Published on:
29 Jun 2018 02:32 pm
Also Read
View All