5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद
अफसरों के निरीक्षण में सामने आईं खामियां, सेंट्रल जेल से लेकर जिला जेल के बंदियों ने की शिकायत
Play video

अफसरों के निरीक्षण में सामने आईं खामियां, सेंट्रल जेल से लेकर जिला जेल के बंदियों ने की शिकायत

एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि दोनों जेलों के निरीक्षण में बहुत सी कमियां पाई गई हैं। इन्हें लेकर कठोर कदम उठाये जाएंगे...

Google source verification

फर्रुखाबाद. गुरुवार को जिला जज, सीजेएम, डीएम मोनिका रानी, एसपी अतुल शर्मा ने सेंट्रल जेल और जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के अंदर अस्पताल बैरक व भोजनालय का भी निरीक्षण किया। बैरकों में गंदगी मिली। बंदियों ने शिकायत करते हुए कहा कि बैरकों में नियमित सफाई नहीं कराई जाती है।

जिलाधिकारी व जिला जज ने बैरकों में जाकर जेल में बंद कैदियों व बन्दियों से सीधे बातचीत की। बंदियों ने अपनी परेशानियां लिखित रूप में दीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सही से इलाज नहीं मिल पाता है और डॉक्टर अपनी मर्जी से इलाज करते हैं। बीमार कैदियों को तब तक जेल से रेफर नहीं किया जाता, जब तक उनकी बीमारी नासूर न बन जाये।

एसपी का बयान
अफसरों के निरीक्षण के बाद एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि दोनों जेलों का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें बहुत सी कमियां पाई गई हैं। इन्हें लेकर जिला प्रसाशन की तरफ से कठोर कदम उठाये जाएंगे, ताकि जेल में बंद किसी भी बन्दी को गम्भीर बीमारी से बचाया जा सके।