फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण: किसानों को मिलेगा जमीन मूल्य का चार गुना मुआवजा

Farrukhabad Link Expressway: फर्रुखाबाद में 91 किलोमीटर लंबा बना रहे लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किसानों को सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा मिलेगा। इस संबंध में सांसद, विधायक और एमएलसी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
2 min read
मुख्यमंत्री के साथ संसद और विधायक, फोटो सोर्स- X Yogi Adityanath
फोटो सोर्स- X Yogi Adityanath

91-km long link expressway in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में 91 किलोमीटर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है। जिसके लिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है। लेकिन सर्किल रेट के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी है। इस संबंध में बीजेपी सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें भूमि अधिग्रहित से संबंधित होने वाली समस्या से अवगत कराया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि वर्तमान में सर्किल रेट बाजार भाव से काफी कम है। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आश्वासन दिया है कि फिर से पुनः सर्वे करा कर बाजार मूल्य के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। ‌

91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। जिसके लिए भूमि अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन किसानों को सर्किल रेट से मुआवजा दिया जा रहा है। इस संबंध में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील कुमार शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस मौके पर एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया है।

बाजार भाव से काफी कम है सर्किल रेट

दिए गए पत्र में बताया गया है कि किसानों की अधिग्रहित की जा रही भूमि का मुआवजा सर्किल रेट में दिया जा रहा है। इन गांवों में सर्किल रेट बाजार भाव से काफी कम है। ‌पत्र में सबलपुर, हाथीपुर, नयागांव, उजरामऊ, मदनपुर सिरौली भूटासी, गांधी, अदिअली आदि गांव में बाजार भाव से काफी कम सर्किल रेट है। पत्र में बताया गया है खिमसेपुर नगर पंचायत में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद भी सर्किल रेट 25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर है जबकि नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में 2 करोड़ 25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर है।

बाजार मूल्य के बराबर करने की मांग

किसानों की समस्याओं को रखते हुए उन्होंने बताया कि यदि किसानों को सर्कल रेट से दोगुना मिलता है, तब भी किसान अपनी जमीन देकर दूसरी जगह जमीन नहीं खरीद सकते हैं। इसलिए लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि पर सर्किल रेट को बढ़ाकर बाजार भाव के मूल्य के बराबर करने की मांग की गई। ‌

फर्रुखाबाद का विकास होगा

इस मौके पर सांसद मुकेश राजपूत ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे फर्रुखाबाद का विकास होगा। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जमीन का एक बार फिर सर्वे कराया जाएगा और सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा।

Published on:
05 May 2026 03:04 pm
Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप