फर्रुखाबाद

Farrukhabad News: ढोल की थाप के बीच अचानक हुआ कुछ ऐसा… बरात से पहले ही घर में छा गया मातम

Wedding tragedy:फर्रुखाबाद के कमालगंज में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब बरात से पहले दूल्हे की मां रेशमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
2 min read
Feature image

फर्रुखाबाद के कमालगंज कस्बे में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी वाले घर में मातम पसरा दिया। मोहल्ला किदवई नगर में बरात निकलने से ठीक पहले दूल्हे की मां की अचानक मौत हो गई। जहां कुछ देर पहले तक ढोल-नगाड़े बज रहे थे, नाच-गाना चल रहा था, वहीं पल भर में घर में सिसकियां गूंजने लगीं।

क्या हुआ था पूरा मामला?

मंगलवार रात किदवई नगर निवासी रेशमा देवी (70) अपने छोटे बेटे पवन कुमार की शादी की तैयारियों में जुटी थीं। पवन की बरात कन्नौज जिले के तालग्राम निवासी ओमकार की बेटी प्रियंका के घर जानी थी। घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी, महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। दूल्हे को कार में बैठाने की तैयारी चल रही थी।

इसी बीच रेशमा देवी अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उन्हें उसी सजी-धजी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जो बरात लेकर जाने वाली थी। वहां डॉक्टर विकास पटेल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।

बदहवास हुआ दूल्हा, रुक गई बरात

मां की मौत की खबर सुनते ही दूल्हा पवन कुमार बदहवास हो गया। मां का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। घर में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया। देर रात तक बरात नहीं निकल सकी।रेशमा देवी का भरा-पूरा परिवार है। उनके पांच बेटे— जितेंद्र, बंटू, संतोष, राहुल और पवन— और चार बेटियां हैं। बेटे बंटू की पत्नी बबली मोहल्ले की सभासद भी हैं। इसी वजह से यह खबर पूरे कस्बे में तेजी से फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस के सैकड़ों लोग घर पहुंच गए। हर किसी की आंख नम थी। जिस आंगन में सुबह तक हल्दी की रस्म हुई थी, वहां अब मातम पसरा था।

फिलहाल परिजन सदमे में हैं। शादी की अगली रस्मों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। एक साथ दो भावनाओं—खुशी और गम—के बीच उलझा परिवार बेसुध है।

क्या बोले थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी।एक टीम भी मौके पर भेजी गई था। प्राथमिक जांच में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।

Published on:
05 May 2026 10:40 pm
Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप