fire in Farrukhabad : फर्रुखाबाद में आग की चपेट में आने से 15 झोपड़ी जलकर खाक हो गई, जिसमें रखा सारा सामान भी जल गया। ग्रामीणों को सर छुपाने की भी जगह नहीं बची। पूरी गृहस्थी जल गई।
Fire breaks out in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में उस समय भीषण आग लग गई। जब एक घर में लगी आग की चिंगारी ने देखते-देखते 15 घरों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हवा के तेज झोंके ने आग को फैलाने का काम किया। इसके पहले की लोग कुछ समझ पाते, आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठने लगीं। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब 15 झोपड़ियां जलकर खाक हो गई थीं। आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर, ट्राली और बाइक भी जल गईं। मामला कंपिल थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरामई गांव में आज का तांडव देखने को मिला जब ऋषिपाल के घर में आग लग गई। इसके पहले की आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किया जाता। तेज हवा के कारण आग भड़क गई और टीकाराम, अमरीश, उदयवीर, देवराम, जगपाल, जय राम, रामपाल, चिरौंजी, नन्हे कश्यप आदि के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की विकरालता को देखकर गांव वाले दहशत में आ गए। ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। जिसमें खाने-पीने का सामान, घर का अन्य घरेलू सामान, भूसा, कपड़े आदि शामिल थे।
ऋषि पाल के घर को भी काफी नुकसान हुआ है। उसकी दो भैंस, दो बकरी और एक मोटरसाइकिल सहित घरेलू सामान भी जल गया। यही स्थिति श्याम पाल, उधो, अरविंद अन्य लोगों के घरों की थी। सूचना मिलने पर मौके पर तहसील अधिकारी भी पहुंच गए। क्षेत्र के लेखपाल ने लोगों के नुकसान से बातचीत की और नुकसान का जायजा लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आपकी चपेट में 15 फूस की झोपड़ी आ गई। तेज हवा के कारण आग काफी विकराल हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हल्का लेखपाल और राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा ले रही है। ग्रामीण को हर संभव मदद दी जाएगी।