फर्रुखाबाद

Heavy rain in Farrukhabad: आज रात और कल दिन में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी कमी

Alert of heavy rain tonight and tomorrow आईएमडी के अनुसार आज रात फर्रुखाबाद में जमकर बारिश होगी। इस दौरान तापमान में कमी आएगी। आगामी गुरुवार को भी झमाझम बारिश होने की जानकारी दी गई है।
less than 1 minute read
Feature image

Alert of heavy rain tonight and tomorrow आईएमडी के अनुसार कानपुर में अधिकतम तापमान में भारी कमी आ रही है। 13 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की भी संभावनाएं है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार 15.6 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है। आगामी 10 जुलाई को दिन में बादल गरजने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। रात में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में काफी कमी आएगी।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है। 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कैसा रहेगा 10 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में गुरुवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बदल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान जमकर बारिश होगी।‌ पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 80‌ प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बारिश होने की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है।‌

Updated on:
09 Jul 2025 07:16 pm
Published on:
09 Jul 2025 07:16 pm