फर्रुखाबाद

Heavy rain alert: 6, 7, 8, 9 जुलाई को रात में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का अलर्ट

Heavy rain warning at night मौसम विभाग में अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार रुक रुक कर झमाझम बारिश होने की संभावना है‌। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

2 min read
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Heavy rain warning at night आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।‌ 9 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ‌ सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि बीती रात कानपुर में मूसलाधार बारिश हुई है। इस दौरान 53.9 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 6 जुलाई को सुबह से ही बदल के गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। रात में भी गरज के साथ 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान ह। अगले शनिवार तक अधिकतम 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

UP Power Corporation: ऊर्जा निगमों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, प्रोन्नति व खाली पद जल्द भरने के निर्देश

फर्रुखाबाद का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। देर रात भी गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 6 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बादल गरजने के साथ बारिश होने की जानकारी दी गई है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। ‌पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा 9 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 7 जुलाई का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश की जानकारी दी गई है। 8 जुलाई मंगलवार का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 9 जुलाई बुधवार का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 10 जुलाई गुरुवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश की जानकारी दी गई है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर