फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद: पति ने लगाया पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप, अस्पताल में इलाज जारी

फर्रुखाबाद में पति ने पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना होने का आरोप लगाया है। सीओ ने कहा महिला बोलने की स्थिति में नहीं है।

less than 1 minute read
फर्रुखाबाद: पति ने लगाया पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप, अस्पताल में इलाज जारी
फर्रुखाबाद: पति ने लगाया पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप, अस्पताल में इलाज जारी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुष्कर्म का समाचार वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। राजस्थान पत्रिका वायरल समाचार की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना की जांच पुलिस कर रही है। डॉक्टर के अनुसार महिला घायल अवस्था में अस्पताल लाई गई है। फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। घटना मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबर की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि महिला शादी समारोह में रोटी बनाने का कार्य करती है। बीते 8 दिसंबर को वह फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रोटी बनाने के लिए गई थी। जहां से वापस आते समय रात में मोटरसाइकिल फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके से गुजर रही नगर पालिका की गाड़ी ने महिला को बालाजी अस्पताल पहुंचाया।

क्या कहते हैं सीओ सिटी?

सीओ सिटी ने बताया कि बालाजी अस्पताल के डॉक्टर शंभू दयाल ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लगता है। इस संबंध में महिला के बयान लेने के प्रयास किए गए। लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पति ने जो आरोप लगाये हैं। उसकी जांच की जा रही है। महिला के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
12 Dec 2023 06:33 pm
Also Read
View All
‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी गैस कंटेनर में लीकेज से अटकी सांसें, यातायात रोका गया

प्रेमी से मिलने घर से निकली नाबालिग, ई-रिक्शा चालक ने ‘कोठे’ पर उतारा, 7 दिन तक कैद रही