15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव: आग की लपटों में युवक धू धू जला, दबंगों पर आरोप, इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

उन्नाव में एक युवक आग की लपटों में धू धू कर जलने लगा। मौके पर खड़े लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। परिजनों ने दबंग रिश्तेदारों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
उन्नाव: आग की लपटों में युवक धू धू जला, दबंगों पर आरोप, इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

घटना की जानकारी देते परिजन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक आग में गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर खड़े लोगों ने किसी प्रकार उसे बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि तीन लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाया है। उनके आने पर सभी भाग निकले। झुलसे यूवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र का है। क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बीच जमीन का विवाद है। एसडीएम कोर्ट में मामला चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 3 माह की बच्ची की मौत, आरोप पोलियो दवा पीने से मौत, क्या कहते हैं सीएमओ

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में उसे समय हड़कंप मच गया। जब वीरेंद्र आग की लपटों में दिखाई पड़ा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वीरेंद्र काफी झुलस गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल वीरेंद्र कुमार सिंह के भतीजे ने बताया कि जीतू, शुभम और शिशु सिंह भागते हुए दिखाई पड़े। जिन्होंने वीरेंद्र सिंह के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है।‌ आग बुझाने के दौरान वह भी झुलस गया। ‌

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

सूर्यकुमार सिंह वैभव सिंह शुभम सिंह पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह रविंद्र सिंह जगदीश सिंह अजय सिंह विजय सिंह अरुण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ‌जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 147, 148, 307, 326, 447, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकारी हसनगंज संतोष सिंह ने बताया कि एसडीएम कोर्ट में जमीन का विवाद चल रहा है। कोर्ट से ऑर्डर के बाद एक टीम का गठन हुआ था। जिसने जमीन की माप की। खेत के पैमाइश के दौरान वीरेंद्र को लग रहा होगा कि उसके साथ गलत हो रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोधियों ने आग लगाई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।