फर्रुखाबाद

आईएमडी अलर्ट: नवरात्र के दिनों में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, रात का तापमान 22 डिग्री के पार

Scorching heat during Navratri, night temperature cross 22 degrees मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मार्च महीने में तापमान 38 डिग्री पहुंच जाएगा। नवरात्र के दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी।

less than 1 minute read

Scorching heat during Navratri, night temperature cross 22 degrees मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे वृद्धि करेगा। फर्रुखाबाद में 26 और 27 मार्च को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। अप्रैल महीने में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 और 20 डिग्री को पार कर जाएगा। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंगलवार 25 मार्च का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस महीने के अंत तक 27 मार्च को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

अप्रैल में पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल का तापमान 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि 7 अप्रैल सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री है। लेकिन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पहुंच सकता है। भीषण गर्मी का अलर्ट है। ‌

Updated on:
24 Mar 2025 07:09 pm
Published on:
24 Mar 2025 06:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर