
Love marriage, Death of pregnant wife, husband committed suicide कानपुर में परिवार वालों से लड़कर प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी का दुखद अंत हो गया। जब गर्भवती पत्नी की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। जिससे आहत पति ने भी फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। मोहल्ले वालों की भी आंखें नम हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अतुल कुमार और मरियम नौशाद से प्रेम संबंध था। घर वाले दोनों के प्यार के खिलाफ थे। लेकिन अतुल और मरियम ने एक की नहीं सुनी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और किराए के मकान में दहेली सुजानपुर में रहने लगे। दोनों की जिंदगी से खुशी कट रही थी। इसी बीच नन्हे मेहमान की आहट सुनाई पड़ी। पति-पत्नी दोनों खुश थे। बीते शुक्रवार को गर्भवती मरियम नौशाद को प्रसव पीड़ा हुई। अतुल ने चकेरी के एक निजी अस्पताल में मरियम को भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन के दौरान मरियम की मौत हो गई।
मौत मरियम की मौत से अतुल टूट गया। वह यही कहता रहा तुम्हारे लिए परिवार और समाज से लड़ा, अब मुझे छोड़ कर चली गई। वह जी नहीं पाएगा। इसी बीच अतुल अपने कमरे में आया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार वालों को भी बताया। पुलिस के साथ परिवार वाले भी मौके पर आ गए।
अतुल और मरियम के बीच के घटनाक्रम को सुनकर परिवार वाले ही नहीं मोहल्ले वालों की आंखों में भी आंसू भाग। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मरियम की मौत से आहत अतुल ने अपनी जान दे दी। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
23 Mar 2025 11:24 am
Published on:
23 Mar 2025 11:24 am
