फर्रुखाबाद

आईएमडी अलर्ट: मौसम का ट्रिपल अटैक, 19 और 20 अप्रैल का मौसम रहेगा खतरनाक

IMD Alert Triple attack of weather, dangerous on 19 and 20 April स्थानीय स्तर पर आंधी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

less than 1 minute read

IMD Alert, Triple attack of weather, dangerous on 19 and 20 April मौसम विभाग ने 19 और 20 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार स्थानीय स्तर पर तेज हवाओं के साथ बदल के गरजने और चमकने की संभावना है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। आगामी 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 18 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 18 अप्रैल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर