फर्रुखाबाद

IMD Heavy Rain Alert: 12 मार्च को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए आपके शहर का हाल

IMD weather Update in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर होली के दौरान दिखाई पड़ेगा। जब हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होगी। यूपी के इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट है‌।

2 min read

IMD Weather Forecast About Western Disturbances आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 12 मार्च की रात को उत्तर पश्चिम भारत पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका प्रभाव क्षेत्र में पड़ेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि होली के दौरान 15-16 मार्च तक पश्चिम हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिसके कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई जिले आगरा, बरेली, महोबा में बूंदाबांदी होने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है मंगलवार को आसमान साफ रहेगा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती। ‌

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक है। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 12 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।‌15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।

Also Read
View All

अगली खबर