celebratory firing in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में घर से हंसी-खुशी का माहौल था। जिसमें एक युवक हर्ष फायरिंग कर रहा था। युवक को ऐसा करने से रोका गया। नाराज युवक ने रोकने वाले पर ही फायर कर दिया। जिससे मौके पर कोहराम मच गया।
Celebration of firing in Farrukhabad, girl gets shot: फर्रुखाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान चलाई गई गोली से एक मासूम लड़की घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि रात 11 बजे हर्ष फायरिंग कर रहे युवक को वहां मौजूद लोगों ने मना किया। इस पर युवक इतना नाराज हो गया कि उसने मना करने वाले पर ही फायर कर दिया। लेकिन निशाना चूक गया और गोली मासूम किशोरी को लग गई। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। मुखबिर से मिली सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और किसी प्रकार की शिकायत ना आने पर चौकी प्रभारी ने स्वयं तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करनपुर गांव में निवासी गोविंद ठाकुर के घर पर 1 मई को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिनके घर में खुशी का माहौल था, गोविंद ठाकुर के घर पर पुत्र ने जन्म लिया था। इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया गया था। अभय निवासी करनपुर ने 11 बजे हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने अभय को ऐसा करने से मना किया।
इस पर अभय नाराज हो गया और मना करने वाले पर ही फायर कर दिया, लेकिन निशाना चूकने से वह बच गया। गोली निवासी हाल पता भावनगर, मूल निवासी मैनपुरी नवीगंज निवासी तान्या के दाहिने पैर में लग गई। गोली लगते ही तान्या मौके पर गिर पड़ी, जिसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी पुलिस को मुखबिर से मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन इस विषय में कोई भी बोलने को तैयार नहीं था। जाट में पुलिस को मामला सही मिला। चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह में लोगों से बातचीत की। उन्होंने थाने में तहरीर देकर संगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।