Farrukhabad news फर्रुखाबाद पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद वे देश-प्रदेश को लूटने का काम करते हैं।
Farrukhabad news फर्रुखाबाद पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का एजेंडा परिवारवाद और जातिवाद तक सीमित रह जाता है। वे देश और राज्य को लूटने का काम करते हैं। स्वतंत्र देव सिंह मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर के निर्माण में हिंदू और मुसलमान सभी ने योगदान दिया है। सभी धर्म और वर्गों के लोग शामिल हुए। आज बाबा राम मंदिर के ऊपर ध्वज फहरा रहा है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एसआईआर पर उन्होंने कहा कि मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही जो लोग कहीं दूसरी जगह चले गए हैं। उनके भी नाम हटाए जा रहे हैं। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दो बार आ गए हैं, उन्हें भी हटाया जा रहा है। नए मतदाताओं के नाम जोड़े भी जाएंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता मेहनत और लगन से कार्य कर रहे हैं। कायमगंज में बीएलओ के जहरीला पदार्थ खाने के संबंध में पूछेंगे सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकांश बीएलओ अपना कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में राष्ट्र की एकता के लिए काम करने वाले सरदार पटेल को किनारे कर दिया गया था। गांव में लोगों को पक्के मकान भी नहीं मिले थे। आज गांव में लोगों के पास पक्का मकान है। डबल इंजन की सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश में 8 लाख से अधिक लोगों की भर्तियां कीगईं।। बिना भेदभाव के करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है।