
Junior Engineer of Electricity Department beaten up in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में बिजली विभाग के अवर अभियंता के साथ मारपीट की गई, गाली गलौज के साथ के को जमीन पर गिरकर पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में कोतवाली में अवर अभियंता की तरफ से तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोको रोड मोहल्ले में बिजली विभाग के एसडीओ अजय कुमार, अवर अभियंता मुख्तार हुसैन, लाइनमैन के साथ बिजली चेक करने के लिए लोको रोड गए थे। निरीक्षण के दौरान एक घर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली बिजली विभाग के अधिकारियों ने देखा कि परिसर में बड़ी बिजली चोरी हो रही है। इस पर मौके का वीडियो बनाकर बिजली विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने जा रहे थे।
इसी बीच मौके पर मौजूद मकान मालिक और उसका बेटे ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि जेई को जमीन पर गिरकर मारा जा रहा है। एसडीओ, लाइनमैन के जेई को बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग अभियंता को गिरा कर पीट रहे हैं। काफी प्रयासों के बाद जेई को मारपीट से बचाया गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां अवर अभियंता का इलाज किया गया। इस संबंध में फतेहगढ़ पुलिस को जानकारी दी गई। मेडिकल परीक्षण अभी कराया गया।
इस संबंध में फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डिविजन भोलेपुर अवर अभियंता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिनके खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा खड़ी करने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।