फर्रुखाबाद

दुष्कर्म के आरोपियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नोटिस के बाद चलाया गया बुलडोजर

Bulldozers run on construction of rape accused फर्रुखाबाद में दुष्कर्म के आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। जिन्हें मंगलवार तक का समय दिया गया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम भी मौजूद होती थी।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Major action against rape accused: फर्रुखाबाद में दुष्कर्म आरोपियों के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। इस मौके पर एसडीएम और राजस्व टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। मामला 5 महीने पहले का है, जब आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिला प्रशासन ने आरोपी को मंगलवार तक अवैध निर्माण हटा लेने का नोटिस दिया था, लेकिन आरोपी की तरफ से अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की। मामला कपिल थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

जल जीवन मिशन की टंकी फटी: अखिलेश यादव ने कहा- नहीं उठा पाई भ्रष्टाचार का बोझ, कांग्रेस बोली…

आरोपियों के निर्माण कार्य पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र अंतर्गत निजामुद्दीन पुर गांव में अवैध निर्माण पाया गया। जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नवीन परती भूमि पर सलमान और शिबू ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया था। आरोपी सलमान और शिबू के ऊपर गैंगरेप का आरोप है। एसडीएम अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की।

मंगलवार तक अवैध निर्माण हटाने का दिया गया था समय

शमशाबाद नायाब तहसीलदार अनवर हुसैन के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने मामले की जांच की थी, जिसमें गैंगरेप के आरोपी शिबू और सलमान के निर्माण के संबंध में जानकारी हुई। इस संबंध में प्रशासन ने शकील मार्केट का भी सीमांकन किया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर शकील मार्केट का भी सीमांकन किया गया। राजस्व टीम के अनुसार उन्हें बताया गया कि कब्रिस्तान की भूमि पर भी निर्माण कार्य हुआ है। इस मौके पर दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया।

Also Read
View All

अगली खबर