मानसून एक बार फिर पलटवार कर रहा है। जब 31 अगस्त की रात से 3 सितंबर तक मूसलाधार बारिश होगी। इसके बाद से बारिश की गति में कमी आएगी। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। आंधी भी चल सकती है। रात में जोरदार बारिश होगी। 31 अगस्त को भी बारिशें वाला मौसम रहेगा। जब रात में आंधी चलने के साथ जोरदार बारिश होगी। यह स्थित एक और दो सितंबर को भी बनी रहेगी। 3 सितंबर से बारिश की गति में कमी आएगी। लेकिन 70 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। अगले शनिवार 6 सितंबर तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। करीब 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार के दिन अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बदल गरजने के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में बारिश की गति में तेजी आएगी। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 1 सितंबर को 25 से 28 डिग्री तापमान के बीच 93 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार 2 सितंबर को 25 से 30 डिग्री तापमान के बीच 90 प्रतिशत, 3 सितंबर बुधवार को 26 से 31 डिग्री तापमान के बीच 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 4 सितंबर को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इसी प्रकार 5 सितंबर शुक्रवार को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 70 प्रतिशत और शनिवार 6 सितंबर को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है