celebratory firing in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में नेताजी के साथ आए बाउंसर ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली दुल्हन के बहनोई के भाई को लग गई। घटना के बाद नेताजी बाउंसर के साथ नौ दो ग्यारह हो गए।
celebratory firing in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान में पहुंचे नेताजी के बाउंसर ने हर्ष फायरिंग कर दी। जो दुल्हन के बहनोई के भाई को लग गई। दुल्हन के बहनोई के भाई को गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। इसके पहले की लोग समझ पाए नेताजी अपने बाउंसर के साथ नौ दो ग्यारह हो गया। इधर दुल्हन के बहनोई को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामला कायमगंज क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र अंतर्गत लाला परमानंद की बगीची में एक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। जहां जय सक्सेना पुत्र प्रदीप सक्सेना निवासी मोहल्ला जयनगर की शादी सोनी पुत्री स्वर्गीय राधेश्याम के साथ हो रही थी। इसमें शामिल होने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पुरुषोत्तम सक्सेना अपने बाउंसर के साथ आए थे।
मांगलिक कार्यक्रम के दौरान बाउंसर ने हर्ष फायरिंग कर दी जो सीधे गौरव पुत्र शिव शंकर सक्सेना निवासी बाजार कला शमशाबाद को लग गई। गोली लगते ही गौरव मौके पर गिर पड़ा, जिससे अफरातफरी मच गई। शोर-शराबा और भीड़ का फायदा उठा पुरुषोत्तम सक्सेना अपने बाउंसर के साथ निकल भागे।
गंभीर रूप से घायल गौरव को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हर्ष फायरिंग में गोली सोनी की बहन आरती के देवर गौरव को लगी थी। गोली लगते ही घर में कोहराम मच गया। गौरव को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार गोली गौरव की आंतों में फंस गई है।
सोनी के पिता स्वर्गीय राधेश्याम की पुत्री की शादी हो रही थी। जिनके पिता की मृत्यु पहले हो चुकी थी। शादी की तैयारी चार भाइयों, बलबीर, रघुवीर, रमेश और करण ने मिलकर किया था। सोनी की दो बहनें हैं, जिनमें से एक बहन आरती के पति के भाई को गोली लगी है। घटना के बाद घर में लोग परेशान हैं। आगे के कार्यक्रम संपन्न करने के बाद दुल्हन को विदा किया गया।
घटना की जानकारी कायमगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला हमराही पुलिस वालों के साथ पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हर्ष फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया। पुलिस ने घेराबंदी करके फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।