फर्रुखाबाद

Lok Sabha Election 2019: प्रगतिशील सपा की हर जिले में कमेटी घोषित

लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी का एक खेमा शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हो गया है।
2 min read
farrukhabad
Lok Sabha Election 2019: प्रगतिशील सपा की हर जिले में कमेटी घोषित

फर्रुखाबाद. लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी का एक खेमा शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हो गया है। कहने के लिए कुछ भी कहा जाए लेकिन राजनीति गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सपा की नाव शिवपाल सिंह यादव की पार्टी डूबा देगी। सपा में सक्रिय कार्यकर्ता रहे सभी लोग सपा छोड़कर प्रगतिसील सपा में जा रहे हैं। जिसके चलते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपने 51 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा कर दी। सभी से लखनऊ में होने वाली ऐतिहासिक रैली में जनपद से भीड़ ले जाने के लिये कहा गया है।

आवास विकास में एक विद्यालय में आयोजित वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव ने जिला कमेटी की घोषणा कर दी। जिसमें अधिकतर सपा के चेहरे ही शामिल हुए। कमेटी में सुरेन्द्र सिंह गौर को प्रमुख महासचिव, असलम शेर खां को जिला महासचिव, प्रदीप यादव (नदौरा), नीलेश यादव, डॉ० ब्रजभूषण सिंह, राजीव गुप्ता, सत्यप्रकाश यादव, सुषमा जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, भानु प्रताप चतुर्वेदी, राजेश यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं प्रदीप यादव उर्फटीटू को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दिलशाह अहमद, रानू गंगवार, सैयद जाकिर हुसैन सहित 11 को जिला सचिव बनाया गया है।

26 को पार्टी ने कमेटी में सदस्य बनाया है। जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र यादव ने कहा की 9 दिसम्बर को लखनऊ में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पूरे प्रदेश से लगभग 10 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी है। जनपद से उस रैली में लगभग 5 हजार लोग जायेंगे। उन्होंने बताया की जनता के हितों के लिये प्रगतिशील सपा प्रदेश व जिले में मजबूत विपक्ष की भूमिका में रहेगी। जनता के हितों को देखते हुए चुनाव भी लड़ा जायेगा। यदि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह भी चुनाव लड़ने में पीछे नही होंगे। वहीं अभी हमने जोड़ तोड़ कर किसी को नहीं जोड़ा है। यदि करना शुरू कर दिया जाए तो हमारे जिले सबसे अधिक कार्यकर्ता होंगे। इस दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रहे विश्वास गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने सपा में अपने को उपेक्षा का शिकार बताया है। देखना यह होगा कि लोकसभा चुनाव में गोटी किसके पाले में जाती है।

Published on:
16 Nov 2018 10:16 am