
फर्रुखाबाद. जिले में राजनीति कई तरह से देखने को मिल रही है। देश की जितने भी क्षेत्रीय दल हैं, सभी सत्ता के लालच में भाजपा व अन्य पार्टियों को गलत बताकर खुद को साफ सुथरा बताने में लगे हुए हैं। नगर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने पंहुचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर दास लोधी ने उक्त बात कही, साथ ही साफ किया कि केंद्र की राजनिति से बीजेपी को हटाना ही लक्ष्य है। इसके लिए कांग्रेस से गठबंधन की बात चल रही है। जल्द इस पर फैसला आ जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पीएम बनने के सपने पर भी बयान दिया है।
कांग्रेस से चल रही गठबंधन की बात-
नगर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने पंहुचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर दास लोधी ने कहा कि बीजेपी अन्य दलों को डराने का काम कर ही है। लेकिन बीजेपी की जुमलेबाजी से अब कोई डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा की प्रसपा का लक्ष्य है देश से बीजेपी को साफ़ करना। इसके लिए गठबंधन भी होगा। कांग्रेस से इस सम्बन्ध में बात चल रही है। कांग्रेस की स्थिति पहले से देश में बदली है। उन्होंने कहा गठबंधन से ही प्रधानमन्त्री पद का प्रत्याशी भी निकलेगा।
सपा पर किया हमला, मुलायम के लिए कहा यह-
उन्होंने सपा पर भी तीखे हमले किये। उन्होंने कहा कि सपा ने बसपा के सामने अपने घुटने टेक दिए हैं। सपा ने पीएम के प्रत्याशी के रूप में मायावती को मान लिया है। सपा अपने पुराने वादे को भूल गयी है। पहले मुलायम सिंह यादव को पीएम बनाने की बात सपा करती थी। लेकिन महागठबंधन में मुलायम सिंह यादव को नहीं बल्कि मायावती को सपा पीएम बना रही है। उन्होंने कहा की प्रसपा मैनपुरी से चुनाव नहीं लड़ेगी, क्योंकि यह सीट मुलायम सिंह यादव के लिए प्रसपा ने छोड़ी है।