फर्रुखाबाद

अक्टूबर महीने में परिषदीय विद्यालयों में 13 दिनों की छुट्टी, 7 अक्टूबर को भी अवकाश

Primary school closed 13 days in October अक्टूबर महीने त्योहारों का महीना है। इस महीने बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों में कुल 13 दिनों की छुट्टी हो रही है। बैंकों और सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा।

2 min read
फोटो सोर्स- मेटा एआई)

Primary school closed 13 days in October अक्टूबर महीने की शुरुआत सार्वजनिक अवकाश से हो रही है। शुरुआत में ही एक और दो अक्टूबर को लगातार दो दिनों की छुट्टी मिल रही है। इस महीने में ही दशहरा और दीपावली का प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती, छठ पूजा का अवकाश भी मिल रहा है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका में अक्टूबर महीने में रविवार को छोड़कर नौ दिनों की अतिरिक्त छुट्टी मिल रही है। ‌ रविवार को मिला दिया जाए तो यह छुट्टी 13 दिनों की हो जाती है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से जारी 2025 के कैलेंडर में भी 2, 20 और 21 अक्टूबर को छुट्टी हो रही है। अक्टूबर महीने में बैंक और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

वरिष्ठ लिपिक आत्महत्या मामला: सपा नगर पालिका अध्यक्ष, उनके पति, ईओ सहित पांच पर मुकदमा

अक्टूबर महीना त्योहारों का महीना

अक्टूबर महीने को त्योहारों का महीना कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। जिसकी शुरुआत महानवमी और दशमी तिथि से हो रही है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 1 अक्टूबर को महानवमी और दशहरा की छुट्टी हो रही है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। जबकि 7 अक्टूबर को महर्षि बाल्मिक जयंती के पावन अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।

लगातार पांच दिनों की छुट्टी

20 से 23 अक्टूबर तक लगातार चार दिनों की छुट्टी हो रही है। जबकि 19 अक्टूबर रविवार पड़ रहा है। ऐसे में लगातार 5 दिनों की छुट्टी हो रही है। इन दिनों में नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चंद्रगुप्त जयंती है। अवकाश तालिका के अनुसार 28 अक्टूबर मंगलवार को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।‌ जबकि 31 अक्टूबर को शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई जाएगी।

बैंक और सरकारी कार्यालय भी इन दिनों बंद रहेंगे

जिला प्रशासन से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 1 अक्टूबर को महानवमी और विजय दिवस का अवकाश घोषित किया गया है। जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा भी है। जिला प्रशासन में अवकाश घोषित किया है। 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैयादूज और चित्रगुप्त पूजा का अवकाश रहेगा। बैंक यूनियन से जारी अवकाश तालिका के अनुसार बैंकों में भी 1, 2, 20, 22, 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

Also Read
View All