फर्रुखाबाद

Public holiday: सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, स्कूल, कॉलेज, बैंक, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

प्रदेश सरकार ने आगामी 12 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। विद्यालयों में भी छुट्टी रहेगी। बैंकों में भी ताला बंद रहेगा।
less than 1 minute read
सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों में 12 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, बैंक यूनियन की वार्षिक अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका के अनुसार परिषद के नियंत्रण में आने वाले सभी स्कूल और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यह आदेश लागू होगा।

उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद में आगामी 12 में को बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाएगा इस दिन प्रदेश सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त विकास भवन, उद्योग भवन, खादी ग्राम उद्योग‌ बोर्ड सहित अन्य कार्यालय शामिल है। ‌ उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में भी 12 में को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर छुट्टी घोषित किया गया है।‌ अवकाश तालिका के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध सभी विद्यालय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। अब मंगलवार को सभी कार्यालय खुलेंगे।

बैंकों में भी अवकाश रहेगा

इसी क्रम में बैंक यूनियन की अवकाश तालिका के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार 12 मई को अवकाश रहेगा। 12 मई को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है।‌ इस दिन बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यूनियन बैंक सहित अन्य सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। अब मंगलवार को बैंकों में कामकाज होगा।

Updated on:
10 May 2025 06:38 am
Published on:
10 May 2025 06:24 am
Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप