Minister of State for Higher Education Rajni Tiwari: फर्रुखाबाद में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने पंडित शब्द पर पूछे गए सवाल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Higher Education Minister Rajni Tiwari visits Farrukhabad: फर्रुखाबाद में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की छवि धूमिल करने के लिए इस प्रकार का कृत किया जा रहा है। आज आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय तक की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए काम किया जा रहा है। जबकि पहले की सरकारों में नकल करने का अधिकार दिया जाता था। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री फर्रुखाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सवाल पूछना बहुत गलत है। ऐसे सवाल पूछने वालों की मानसिकता गलत है। प्रदेश सरकार इस मामले में सख्त है। जांच करवा कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जएगी।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस उप उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 में पूछे गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया गया है। कुछ लोग दूसरों की भावनाओं को आहत करने के लिए इस तरह कार्य करते हैं।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि इन लोगों की विचारधारा और सोच अच्छी नहीं है। सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत होकर इस तरह का कार्य कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को बक्सा नहीं जाएगा। पंडत शब्द को लेकर विवाद बना हुआ है। सके पहले घूसखोर पंडत को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद फिल्म का नाम बदलना पड़ा था।
रजनी तिवारी ने कहा कि आज और पहले की शिक्षा प्रणाली में बहुत अंतर है। आंगनबाड़ी केद्रों से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता काफी अच्छी है। पहले की सरकारों ने नकल का अधिकार दिया था, तब युवाओं को अच्छी शिक्षा देने और भविष्य बेहतर बनाने पर कार्य किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में टीचर और छात्र दोनों दिखाई पड़ते हैं। उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी निजी विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए फर्रुखाबाद पहुंची थीं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।