फर्रुखाबाद

2022 से पहले जिला स्तर पर सपा की तैयारी, जानें कैसा है फर्रुखाबाद में कार्यालय का हाल

यहां सभी सुविधाओं से लैस है सपा कार्यालय.

2 min read
Samajwadi party office

फर्रुखाबाद. समाजवादी पार्टी हाल में हुए उपचुनाव परिणाम आने के बाद ऊर्जान्वित हैं। यहां से वह 2022 चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच पत्रिका टीम ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर पार्टी की जिलास्तर पर क्या तैयारी है। कार्यालय की स्थिति कैसी है। पार्टी नेताओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं भी कि नहीं। पहुंचने पर पता चला उपचुनाव के बाद जिला कमेटी भंग होने के बाबजूद कार्यलय सचिव कार्यालय में बैठकर पार्टी के कार्यकर्ताओं की परेशानियों को सुनते हैं। उनका निस्तारण कराने का प्रयास करते हैं। जिला कमेटी को पार्टी की तरफ से पास की ही कालोनी में दो मंजिला कार्यालय दिया गया है। जिसके अंदर कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सियों के साथ दरी आदि का इंतजाम पर्याप्त है। बिजली के कनेक्शन भी हैं। फैक्स मशीन, कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था पार्टी की तरफ से की गई है। हां, जिस किसी को कम्प्यूटर या फैक्स मशीन इस्तेमाल करनी होती है वह अपने हीइंटरनेट को उपयोग में लाता है। ज्यादातर सभी पदाधिकारियों के पास अपने-अपने चार पहिया वाहन हैं। जिनसे वह समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार करते हैं।

कुछ सपा नेता भाजपा से करा रहे अपना काम-

पार्टी में अंतर कलह की वजह से 2017 में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यह समाप्त हो उसके लिए राष्टीय अध्यक्ष ने जिला कमेटी के साथ अन्य कमेटी भी भंग कर दी है। लेकिन अभी सपा में गुट बाजी खत्म होती नहीं दिखाई दे रही है। स्थानीय नेता अपनी लोकप्रियता दिखाने के लिए हर दांव पेच आजमा रहे हैं। कुछ समाजवादी पार्टी के नेता भाजपा के पदाधिकारियों से मिलकर अपना काम करा रहे हैं, जिससे उनके भाजपा के करीबी होने की चर्चा है।

अधिकारी जनता की नहीं सुनते-
पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सभा रनवीर सिंह यादव ने बताया कि भाजपा खुद समाजवादी पार्टी को 2022 में चुनाव में जीत हासिल कराएगी क्योंकि भाजपा सरकार में अधिकारी जनता की सुनते नहींहै। साथ यहां नेताओं की बात मानी नहीं जाती है, जिस वजह से जनता परेशान हो रही है। इसी परेशानी की वजह से समाजवादी पार्टी दोबारा सत्ता हासिल करेगी।

डॉ. राम मनोहर लोहिया ने की थी चुनाव की शुरुआत-
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन 1992 में किया गया था। उससे पहले समाजवादी पार्टी का कार्यालय फतेहगढ़ स्थित गिरीश चंद्र कटियार एडवोकेट के घर पर हुआ करता था। वहीं पर सभी बैठकें होती थी। उन्हीं के घर से पार्टी के संस्थापक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने चुनाव की शुरुआत की थी। यही से पहला चुनाव जीता था।

Published on:
13 Nov 2019 05:07 pm
Also Read
View All