Traffic police special arrangements, now identification of e-rickshaws easy फर्रुखाबाद में ई रिक्शा स्वामियों का सत्यापन किया गया है। इसके साथ ही एक यूनिक कोड भी दिया गया है। जिससे ई-रिक्शा की पहचान आसानी से हो सकेगी। फतेहगढ़ यातायात पुलिस ने डाटा संग्रह केंद्र भी बनाया है।
Traffic police special arrangements, now identification of e-rickshaws easy फर्रुखाबाद में अपराधी घटनाओं की रोकथाम और अनावरण के लिए ई रिक्शा चालक स्वामियों का सत्यापन किया गया है। इसके साथ ही ई-रिक्शा को यूनिकोड भी दिया गया है। जिससे यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ घटने वाली घटनाओं के विषय में जानकारी मिल सके। फतेहगढ़ पुलिस सभी ई रिक्शा का सत्यापन कर रही है। इसके साथ ही ई रिक्शा में चालक का नाम भी लिखा गया है। फतेहगढ़ पुलिस के अनुसार ई रिक्शा का रूट भी निर्धारित किया गया है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) में ई रिक्शा को यूनिक नंबर दिया गया है। इसके तहत सभी ई-रिक्शा में यूनिक कोड के साथ चालक का नाम लिखा गया है। जबकि पीछे वाली पंजीकरण प्लेट के पास इसे लगाया गया है। यह बोर्ड इस प्रकार से लगाए जाएंगे कि यात्रियों को आसानी से नंबर याद हो सके। पुलिस को भी कार्रवाई करने में आसानी रहेगी। फतेहगढ़ पुलिस के अनुसार जिले में 4251 ई रिक्शा पर यूनिक कोड और उसके चालक का नाम दर्ज किया गया है। सभी सभी ई रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।
जिसका डाटा यातायात कार्यालय में रखा गया है। जिसमें ई रिक्शा के कागज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र , बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र आदि शामिल है। फतेहगढ़ पुलिस के अनुसार यातायात के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे आम जनता यात्रा करते समय यूनिक कोड को याद कर ले। यदि किसी यात्री के साथ कोई घटना होती है तो उन्हें यूनिक कोड के माध्यम से पुलिस को जानकारी देने को कहा गया है। जिससे कि तत्काल कार्रवाई हो सके। इसी के अंतर्गत 2180 वाहनों का चालान किया गया है। जिसमें 19 ई रिक्शा को सीज किया गया है।