फर्रुखाबाद

दो मौसमी सिस्टम करेंगे आफत की बारिश, पश्चिमी विक्षोभ भी हो रहा सक्रिय

Western disturbance active आईएमडी ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार दो मौसमी सिस्टम आफत की बारिश करेंगी। एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है तो पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है।‌

2 min read

Western disturbance active मौसम विभाग में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार दोनों सिस्टम विदेश में सक्रिय दोनों सिस्टम आफत की बारिश करेंगे। झमाझम बारिश होगी। अरब सागर में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। आईएमडी के हवाले से सीएसए कानपुर ने बताया कि उनके आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे 7 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है दक्षिण और दिशा से आने वाली हवाएं मौसम दिखाएं 13.4 मिलीमीटर बारिश होने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें

घेराबंदी…ठांय-ठांय और 50 हजार का कुख्यात इनामी एनकाउंटर में ढेर; क्राइम रिकॉर्ड जानकर कांप जाएगी रूह

कैसा रहेगा रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 5 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा 6 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे‌। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। देर रात बारिश होने की जानकारी मिल रही है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं सबको प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर