फर्रुखाबाद

अनियंत्रित ट्रक और बोलेरो में टक्कर, 6 पुलिसकर्मी घायल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रहे थे लखनऊ

Six policemen injured in road accident फर्रुखाबाद में बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को देखने के लिए एसपी जिला अस्पताल पहुंची।
less than 1 minute read
Feature image

Six policemen injured in road accident फर्रुखाबाद में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंच गई। जहां उन्होंने डॉक्टरों से घायल सिपाहियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। वहीं घायल सिपाहियों से भी बातचीत की उन्होंने डॉक्टर से अच्छा इलाज करने को कहा। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदागंज के पास बदायूं से लखनऊ जा रही बोलेरो को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी अपनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। घायलों सभी उत्तर प्रदेश पुलिस से हैं। जिनमें एसआईएम प्रवेंद्र मलिक, एएसआईएम प्रदीप चौधरी, एएसआईएम सोनू मयंक, आरक्षी बॉबी, हेड कांस्टेबल चालक जितेंद्र सरोहा शामिल है। घायलों को राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदायूं से लखनऊ जा रहे थे

जिला अस्पताल में घायलों ने बताया कि वह लोग बदायूं से लखनऊ में आयोजित पुलिस वालों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह जिला अस्पताल पहुंच गई। जहां उन्होंने डाक्टरों से बातचीत की। घायल सिपाहियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार ने बताया सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

Updated on:
15 Jun 2025 08:08 pm
Published on:
15 Jun 2025 08:08 pm