फर्रुखाबाद

UP weather ताजा पुर्वानुमान: 6 अगस्त की रात को इस जिले में झमाझम बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली की चेतावनी

Monsoon 2024 UP weather आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा जानकारी दी है। जिसके अनुसार मंगलवार की रात को बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होगी। आकाशीय बिजली भी करने की संभावना है।

less than 1 minute read

Monsoon 2024 UP Rain भारत मौसम विज्ञान विभाग में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 8 अगस्त तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रखने का अनुमान है।

Monsoon 2024 UP rain दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है। मंगलवार 6 अगस्त को रात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 6 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को उम्मीद करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बादल गरजने का अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।‌ इस दौरान झमाझम बारिश होगी। बारिश होने का 70 प्रतिशत अनुमान है।

Updated on:
05 Aug 2024 06:56 am
Published on:
05 Aug 2024 05:53 am
Also Read
View All

अगली खबर