फर्रुखाबाद

पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल,10 हजार का इनामी था बदमाश

सफेद अपाचे सवार बदमाशों को रोकने के चलते वह पुलिस पर हमलावर हो गये।

2 min read

फर्रुखाबाद. प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा फरार चल रहे बदमाशों के खिलाफ मुहिम के चलते स्वाट टीम व मोहम्मदाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान शुरू किया था। तभी सफेद अपाचे सवार बदमाशों को रोकने के चलते वह पुलिस पर हमलावर हो गये। पुलिस से इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से जख्मी हो गया। जबकि एक रनधीर निवासी बेबर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिये सीएचसी पहुंचाया।


प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक व स्वाट टीम प्रभारी संजय राय को सूचना मिली की एक बदमाश सफेद अपाचे से अभयपुर नगरिया की तरफ आ रहे हैं। जिस पर दोनों पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने फोन पर बताया की वह लोग अभयपुर नगरिया मोड़ के निकट खड़े थे तभी एक सफेद अपाचे पर दो बदमाश आते दिखे। उन्होंने जब रोकने का प्रयास किया तो बदमाश हमलावर होकर फायरिंग करने लगे। उन्होंने कोतवाल की सरकारी जीप पर गोली चला दी जिससे जीप क्षतिग्रस्त हो गयी।


मुठभेड़ के दौरान मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखिरिया निवासी 10 हजार का ईनामी बदमाश रंजीत यादव पुत्र हाकिम सिंह गोली लगने से जख्मी हो गया। दूसरा आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। घायल बदमाश पर लगभग 10 मुकदमे हैं। वह मेरापुर व बेबर थाने में वांछित भी बताया गया है। पुलिस घायल बदमाश रंजीत को लेकर सीएचसी पंहुची जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर राजकिशोर ने बताया कि उसके दाहिने टांग में तीन छेद दिखाई दे रहे हैं। बाए टांग में एक छेद दिखाई दे रहा है। एक्सरे होने के बाद समझ में आयेगा की गोली लगी है या बाहर निकल गई है।

घटना के सम्बंध में जब अपरपुलिसधीक्षक त्रिभुवन सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी रंजीत यादव के ऊपर थाना मेरापुर में 6 केस दर्ज है वह फरार चल रहा था। वही अन्य जिलों में भी यह बांछित चल रहा था पुलिस द्वारा इसके ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित था। आज सूचना मिलने पर पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए अपनी टीम लगाई थी लेकिन पुलिस को देखकर उसने फायर करना शुरू कर दिया था दोनों तरफ से फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है।एक आरोपी रनधीर नाम का फरार हो गया है।उसकी भी तलाशी जारी है।

ये भी पढ़ें

कार से टकराई बाइक दाे बारातियाें की माैत

Published on:
08 May 2018 02:16 pm
Also Read
View All