
road accident
सहारनपुर। कस्बा अंबेहटा के पास स्विफ्ट कार आैर इनफिल्ड की आमने-सामने की टक्कर हाे गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक युवक की माैके पर माैत हाे गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम ताेड़ दिया। दाेनाें बाराती थे इनकी माैत से शादी समाराेह में भी मातम छा गया। इस दुर्घटना पर गुस्साए परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गंगोह रोड जाम कर दिया। इसके बाद पहुंचे स्थानीय नेताआें ने गुस्साए ग्रामीणाें काे शांत किया। पुलिस आैर प्रशासन के अधिकारियाें ने मृतकाें काे परिजनाें काे भराेसा दिलाया कि आराेपियाें के खिलाफ कड़े चार्ज लगाए जाएंगे।
घटना सोमवार की है। शामली थाने के गांव बराला से इरफान के बेटे सबरेज की बरात गांव नवाजपुर आ रही थी। बारात में शामिल होने के लिए मुनव्वर पुत्र अलीहसन निवासी बराला व परवेज पुत्र इरफान निवासी खरगान भी बाइक से जा रहे थे। अभी ये दाेनाें गंगोह सहारनपुर रोड पर अम्बेहटा कस्बे के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक कार से इनकी बाइक की सीधी टक्कर हाे गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे युवक की माैके पर ही माैत हाे गई। इससे पहले कि दूसरे घायल का उपचार शुरू हाेता अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने भी दम ताेड़ दिया। परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों कार सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग काे लेकर गंगोह सहारनपुर रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामा कर रहे ग्रामीणाें ने पुलिस पर आराेपियाें काे भगाने का आराेप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे विधायक महीपाल सिंह माजरा, कांग्रेस नेता नोमान मसूद व भाजपा नेता संजय कंहेडा ने किसी तरह गुस्साए लाेगाें काे शांत किया। दाेनाें के शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
तड़पते रहे घायल आराेपियाें काे ले गई यूपी 100
यूपी 100 पर एक बार फिर से अमानवीयता के आराेप लगे हैं। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत होने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने यूपी 100 काे कॉल की थी। ग्रामीणाें का आराेप है कि एक अन्य यूपी 100 दुर्घटनाग्रस्त हुई स्विफ्ट कार के पीछे चल रही थी। आराेप है कि यूपी 100 में सवार पुलिसकर्मी कार में सवार लाेगाें काे ताे अपने साथ ले गए लेकिन घायल माैके पर ही तपड़ते रहे।
Published on:
7 May 2018, 10:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.