फर्रुखाबाद में 15 अगस्त के दिन सुबह से ही बादल गरजने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बुधवार को भी दिन सुहाना रहेगा। दिन और रात में बारिश होने का अनुमान है।
भारत मौसम विभाग ने मानसून 2024 के सक्रिय होने की जानकारी दी है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 18 अगस्त तक गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यह बारिश टुकड़ों में होगी। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। फर्रुखाबाद में बीती रात हल्की बारिश हुई है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन और रात में बारिश होने की जानकारी दी गई है। गुरुवार के दिन भी मौसम सुहाना रहेगा। बारिश भी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजेंगे, आंधी आने की भी संभावना है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बादल गरजने की जानकारी दी गई है। आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस दिन सुबह से ही बादल गरजने के साथ आंधी पानी का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी दी गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश भी होने की संभावना है। जिसका अनुमान 50 प्रतिशत है।