New western disturbance arrive on 17 February आईएमडी के अनुसार 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर पश्चिमी हिमालय के साथ गंगा के मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। किसानों को भी खड़ी फसल को लेकर सावधान किया गया है।
New western disturbance arrive on February 17 आईएमडी मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर सावधान किया है। जिसके अनुसार आगामी 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में प्रवेश करेगा। पश्चिमी हिमालय और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में इसका असर दिखाई पड़ेगा। तेज हवाएं चलने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि ऊंचे आसमान में कल भी हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन बारिश नहीं होगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 8.7 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रह सकता है। जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। 9.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में नमी बनाए रखें। फर्रुखाबाद में अगले दो दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।