फर्रुखाबाद

Weather news: मौसम वैज्ञानिक का किसानों के लिए अलर्ट, अगले 5 दिनों तक पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी

Weather news, Weather scientist alert for farmers about scorching heat मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक तेज झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की संभावना है। किसानों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। ‌

2 min read

Weather news, Weather scientist alert for farmers about scorching heat सीएसए कानपुर के कृषि मौसम विभाग ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कटाई के लिए फसल तैयार खड़ी है। जल्द से जल्द काट लें। अन्यथा भीषण गर्मी के कारण भी फसल को नुकसान हो सकता है। फर्रुखाबाद में अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। जिसके कारण तेज धूप निकलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आगामी 31 मार्च तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 27 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 31 मार्च तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च शुक्रवार का तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तेज झुलसाने वाली धूप निकलेगी। 29 मार्च शनिवार का तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल नजर आएंगे। रविवार 30 मार्च का तापमान 16 से 34 डिग्री और सोमवार 31 मार्च को 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी। ‌

Also Read
View All

अगली खबर