फर्रुखाबाद

तू बेवफा क्यों हो गई…पत्नी का सिर सहलाया फिर बेवफा कहकर चाकू से गोद डाला

फर्रुखाबाद में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति ने पत्नी के सिर पर हाथ फेरते हुए पूछा कि तू बेवफा क्यों हो गई.. फिर गले पर ताबड़तोड़ चाकू के वार कर डाले। पत्नी छटपटाती रही, लेकिन वह रुका नहीं और एक के बाद एक 30 बार चाकू मारे।

2 min read
फर्रुखाबाद में महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।

जहानगंज थाने के जरारी ग्राम सभा के मजरा खलासपुर गांव निवासी सांचेलाल कठेरिया ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे के करीब घर के अंदर बरामदे में झगड़े के बाद 32 वर्षीय पत्नी अनीता उर्फ नन्हीं देवी को चाकुओं से गोद डाला। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

ये भी पढ़ें

मौसम ने फिर पकड़ी रफ्तार! अगले 5 दिन धुआंधार बारिश की इन जिलों में चेतावनी

हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा पति

गांव के ही सोनू ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर वह घर के अंदर गया तो सांचेलाल अपनी पत्नी को गोद में लिटाकर सिर सहलाते हुए उस पर चाकू से वार कर रहा था। वह बचाने दौड़ा तो सांचेलाल चाकू लेकर उसकी ओर दौड़ा। इस बीच अन्य लोगों के जुटने पर वह पीछे हटा। इस बीच पुलिस पहुंच गई और अनीता के शव के पास शराब के नशे में बैठे में सांचेलाल को चाकू समेत धर दबोचा।

बच्चों को बहाने से छत पर फेंका

सांचेलाल कठेरिया मजदूरी का काम करता है। बड़े भाई रामतीर्थ की तीन साल पहले और भाभी सीमा की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इनके चारों बच्चों को चाचा सांचेलाल ने ही पाला। भतीजा विशाल हैदराबाद में काम कर रहा है। सांचेलाल के चार बच्चे हैं। कन्हैया, शिव, नैना और दिव्यांशू। एक ही मकान में पूरा परिवार रहता है। दोपहर 12:30 बजे के करीब बच्चे घर पर खेल रहे थे। सांचेलाल ने घर पहुंचकर बच्चों को छत पर जाने के लिए कह दिया।

मम्मी का शव देख बच्चों ने मचाया शोर

इस बीच सांचेलाल का अपनी पत्नी अनीता से घर में झगड़ा हुआ और फिर गुस्से में आकर उसने पत्नी अनीता को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। काजल ने जब चाची अनीता को खून से लथपथ देखा तो अन्य बच्चे भी शोर मचाने लगे। भागकर घर के बाहर आ गये। बोले-पापा,मम्मी को मार रहे हैं। पड़ोसी सोनू जब बचाने के लिए पहुंचे तो सांचेलाल चाकू लेकर सीधे हुए जिससे वह पीछे हट गया। करीब आधे घंटे तक लोग देखते रहे कि किस तरह से सांचेलाल अपनी पत्नी को मारने के बाद गोद में लेकर घर के अंदर बैठा रहा। उसके हाथ में चाकू था इसलिए लोग डरे हुये थे।

Published on:
22 Jan 2026 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर