Aditi Rao Hydari: शादी के दिन हर लड़की चाहती है कि वह सबसे अलग और खास दिखे। अदिति राव हैदरी के लहंगे आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दे सकते हैं।
Aditi Rao Hydari: शादी हर लड़की की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। इस दिन के लिए लहंगे का चुनाव करना सबसे बड़ी टेंशन बन जाता है। अगर आप अपनी शादी में ऐसा लहंगा पहनना चाहती हैं। जो आपको शाही अंदाज दे और सबकी नजरें आप पर ठहर जाएं तो अदिति राव हैदरी का स्टाइल आपको बहुत मदद कर सकता है।
अदिति राव हैदरी रॉयल बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती है। यह अपने एलिगेंट और ग्रेसफुल लहंगे के लिए जानी जाती हैं। उनके स्टाइल में ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट बैलेंस होता है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए कुछ खास ढूंढ रही हैं तो अदिति के लहंगा कलेक्शन से ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
रेड लहंगा हर दुल्हन की पहली पसंद होती है और यह किसी भी शादी के लिए एक परफेक्ट कलर चॉइस है। अदिति राव का यह रेड लहंगा बहुत ही सिंपल और ग्रेसफुल है। जिसमें गोल्डन जरी और मिरर वर्क का बेहद खूबसूरत काम किया गया हैं। अदिति ने इसे हल्की ज्वेलरी और न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल किया है। जिससे इनका लुक और भी एलीगेंट लग रहा हैं। अगर आप अपनी शादी में एक परंपरागत और सुंदर लुक चाहती हैं तो यह रेड लहंगा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
पर्पल रंग को हमेशा से शाही माना जाता है और अदिति ने इस रंग को पूरी खूबसूरती से कैरी किया है। इस लहंगा में सिल्वर और गोल्डन कढ़ाई की गई है, जो इसे एकदम अलग और आकर्षक बना दिया है। अगर आप कुछ अलग और शाही लुक चाहती हैं तो यह लहंगा आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आप इसे पर्पल टोन ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती है।
अदिति ने गोल्डन सेक्विन लहंगा पहना है। इस लहंगा में उनका लुक बेहद स्लीक और स्टाइलिश लग रहा है। अगर आप अपनी शादी के रिसेप्शन या संगीत जैसे फंक्शन्स के लिए एक ग्लैमरस और मॉडर्न लुक चाहती हैं तो सेक्विन लहंगा एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है। आप इसे ओपन हेयरस्टाइल और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पेयर करके ग्लैमरस और मॉडर्न दिख सकती है।
अदिति का पीकॉक मोटिफ वाला लहंगा उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट है। जो हल्दी या मेहंदी जैसे फंक्शन्स के लिए कुछ नया और कूल ट्राई करना चाहती हैं। इस लहंगा में ब्लू और ग्रीन शेड्स हैं। जो नेचुरल और फ्रेश लुक दे रहा है। आप इसे हल्के गहनों और नैचुरल मेकअप के साथ पहन सकती है। जिससे आपका लुक बिल्कुल कूल और खूबसूरत लगेगा।