अगर आप अपने लुक को थोड़ा कलरफुल रखना चाहती है तो कलर्ड स्टोन नेकलेस एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें लाल, हरा, नीला और पिंक जैसे रंगीन स्टोन होते हैं। जो हर लहंगे के साथ मैच करते हैं। कलर्ड स्टोन नेकलेस आपको खास मौकों पर भीड़ से अलग दिखाता है। इसे आप अपनी शादी, मेहंदी या किसी भी पारिवारिक फंक्शन में पहन सकती हैं।