फैशन

विंटेज बीयर्ड लुक में दिखेंगे फेस्टिवल मूड्स

फेस्टिवल सीजन में आउटफिट्स, शूज और बाइक्स पर ही शहर के यंगस्टर्स का फोकस नहीं है।

2 min read
Oct 01, 2017
beard look

फेस्टिवल सीजन में आउटफिट्स, शूज और बाइक्स पर ही शहर के यंगस्टर्स का फोकस नहीं है। इस बार शहर में फेस्टिवल नए अंदाज में नजर आएगा। अपनी रॉयल्टी के लिए जाना जाने वाले राजस्थान में इस बार फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर यंगस्टर्स खास खयाल रख रहे हैं।

इस फेस्टिव सीजन में पिंकसिटी में रॉयल राजस्थान की चमक साफ देखी जा सकती है। दरअसल, शहर में इन दिनों बीयर्ड के फैशन का खास बोलबाला है। इसे ध्यान में रखते हुए शहर के यंगस्टर्स नवरात्र से ही अपने डिफरेंट बीयर्ड लुक को लेकर डिमांड कर रहे हैं। शहर के डिफरेंट सैलून पर यंगस्टर्स का फोकस अब हेयरस्टाइल के साथ डिफरेंट बीयर्ड लुक पर है। एक्सपट्र्स का कहना है कि यंगस्टर्स इन दिनों खासतौर पर विटेंज यानी वी शेप बीयर्ड पसंद कर रहे हैं। इस बीयर्ड स्टाइल को फुल बीयर्ड स्टाइल भी कहा जाता है। दरअसल, इस स्टाइल को पुराने जमाने के राजा-महाराजा से जोड़ा जा रहा है। इस स्टाइल में चिन पर बीयर्ड का फैलाव ज्यादा होता है, जबकि चेहरे के बाकी हिस्सों में यह इतनी गहरी नहीं होती।

ये भी पढ़ें

इस करवाचौथ पर पहनें स्टाइलिश लहंगा-साड़ी

बीयर्ड के कलर का रख रहे हैं खास ध्यान

एक्सपट्र्स का कहना है कि फेस्टिव सीजन में बीयर्ड को मेंटेन करने के साथ यंगस्टर्स का फोकस बीयर्ड कलर्स के प्रति भी बढ़ता जा रहा है। हेयरस्टाइलिस्ट के.के. ने बताया कि शहर में बीयर्ड पर यंगस्टर्स ब्लॉड, बरगड़ी औग गोल्ड जैसे कलर्स को ज्यादा प्रिफरेंस दे रहे हैं।

सॉफ्टनेस पर भी फोकस

एक्सपट्र्स का यह भी कहना है कि यंगस्टर्स का फोकस बीयर्ड की सॉफ्टनेस पर भी है। ज्यादातर यंगस्टर्स बीयर्ड को सॉफ्ट रखने की डिमांड करते हैं। बीयर्ड को सॉफ्ट रखने के लिए यंगस्टर्स स्मूथिंग और स्टाइलिंग प्रोडक्ट का काफी यूज करने लगे हैं। इसके लिए प्रोटीन, सिरम, शैम्पू, ऑयल, कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल हो रहा है। खास बात यह है कि अब यंगस्टर्स स्पेसिफिक बीयर्ड शैम्पू, कंडीशनर और कॉम्ब की डिमांड करने लगे हैं।

बीयर्ड स्पा का बढ़ा क्रेज

बीयर्ड को लेकर दीवानगी बढ़ती जा रही है। चूंकि हैवी बीयर्ड डिमांड में है, ऐसे में इसे मेंटेन करने के लिए लोग बीयर्ड स्पा के प्रति भी आकर्षित हो रहे हैं। हेयरस्टाइलिस्ट संजीव का कहना है कि बीयर्ड स्पा के चलते उन्हें फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही बीयर्ड की पमिंग, बीयर्ड स्ट्रेट करने और प्रोटीन ट्रीटमेंट के प्रति भी लोगों का ध्यान बढ़ रहा है। एक्सपट्र्स का कहना है कि डिफरेंट टाइप की बीयर्ड की ग्रोथ के अनुसार ट्रीटमेंट किया जा रहा है। साथ ही हेयरस्टाइल को भी बीयर्ड से मैच किया जा रहा है।

यह है डिफरेंट बीयर्ड लुक

गोटी, बल्बो, शॉट, मीडियम एंड लॉग स्टबल, स्क्रफी, फुल बीयर्ड, बैंडहोज, सर्किल बीयर्ड, फ्रेंडली मटन चोप्स, गैरीबॉल्डी, इम्पीरियल और वेड डायकी।

ये भी पढ़ें

इस फेस्टिवल सीजन राइडर्स पेंट्स का रहेगा ट्रेंड
Also Read
View All
Urvashi Rautela का अप्सरा लुक रिक्रिएट करने के लिए यहां बताए गए तरीके से पहनें ‘अप्सरा ड्रेपिंग’ स्टाइल में साड़ी 

Eid-ul-Adha 2026: Bakrid पर दिखना है स्टाइलिश, तो सना मकबूल के इन 7 एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर हों तैयार

Meenakshi Seshadri : साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस; मीनाक्षी शेषाद्रि 62 की उम्र में भी फैशन से बिखेरती हैं जलवा, देखिए Photos

Aishwarya Rai Cannes 2026 : 1500 घंटों में तैयार गाउन; कान्स में पहने दिखीं ऐश्वर्या राय, इस डिजाइनर का है कमाल, कीमत भी जानें

Oscar 2026: 160 घंटों की मेहनत और बारीक कारीगरी ने जीता विदेशियों का दिल, अमेरिकी मॉडल ने पहना इंडियन ब्रांड का खूबसूरत नेकलेस