फैशन

Bollywood style Lehenga Tips: अपनी रिसेप्शन लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अपनाएं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लहंगा टिप्स

Bollywood style Lehenga Tips: आप अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए बेहतरीन आउटफिट खोज रही हैं तो इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लहंगा टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

3 min read
Dec 04, 2024
Bollywood style Lehenga Tips

Bollywood style Lehenga Tip: शादी के बाद होने वाली रिसेप्शन पार्टी हर महिला के लिए बेहद खास होती है। इस मौके पर हर महिला चाहती हैं कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। लहंगा इस खास दिन के लिए एक बेहतरीन और पसंदीदा ऑप्शन होता है। अगर आप भी रिसेप्शन पार्टी में लहंगा पहनने का सोच रही हैं और सेलेब्रिटी जैसा लुक चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लहंगा लुक्स से आइडिया लेकर परफेक्ट आउटफिट चुन सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी स्टाइल्स दिखा रहे हैं, जो आपके लुक को बेहतरीन और पार्टी में सबसे खास दिखा सकता हैं।

श्रद्धा कपूर का एम्ब्रॉयडरी लहंगा (Shraddha Kapoor Embroidered Lehenga)

अगर आप रिसेप्शन पार्टी में एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले लहंगे को पहनना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इस स्टाइलिश लुक को कैरी कर सकती हैं। श्रद्धा ने रोज कलर का बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वर्क वाला लहंगा पहना है। यह लहंगा उनके लुक को एलिगेंट और खूबसूरत बनाता है। आप भी इस तरह के लहंगे का सलेक्ट करके रिसेप्शन पार्टी में सेलेब्रिटी जैसा लुक पा सकती हैं। आप इसे मिनिमल जूलरी और लाइट मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

ग्रीन कलमकारी लहंगा सेट (Green Kalamkari Lehenga)

कलमकारी लहंगे का चलन इन दिनों काफी ट्रैंड कर रहा है। ईशा देओल का ग्रीन कलर का कलमकारी लहंगा सेट आपके लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है। यह लहंगा पारंपरिक और आधुनिक स्टाइल का एक शानदार मेल है। इस लहंगे को एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया है। अगर आप कुछ अलग और ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

रेड मिरर वर्क लहंगा (Red Mirror Lehenga)

अगर आप रिसेप्शन में सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो जैस्मिन भसीन का रेड मिरर वर्क लहंगा आपके लिए परफेक्ट है। इस लहंगे के बॉर्डर और ब्लाउज पर किया गया मिरर वर्क इसे बेहद खास बनाता है। यह लहंगा सिंपल लुक के साथ आपको पार्टी में सबसे अलग दिखने में मदद कर सकता हैं। आप इसे सिल्वर जूलरी और खुली हेयरस्टाइल के साथ पेयर कर सकती हैं।

डार्क कलर का सिंपल लहंगा (Dark Color Lehenga)

सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक के लिए आप निकिता दत्ता के डार्क कलर के लहंगे से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। डार्क कलर आपको सबसे अलग और आपके लुक को क्लासी भी बना सकता हैं। आप इसे हल्की जूलरी और नेचुरल मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

Also Read
View All

अगली खबर