फैशन

Divyanka Tripathi Saree: दिव्यांका त्रिपाठी के बनारसी पिंक साड़ी से लें इंस्पिरेशन, ससुराल में देखेंगी सबसे खूबसूरत

Divyanka Tripathi Saree: पिंक साड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरती निखरकर सामने आ जाती है, यदि आप भी अभिनेत्री जैसा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो उनकी इस स्टाइल से आपको जरूर इंस्पिरेशन लेना चाहिए

2 min read
Dec 19, 2024
Divyanka Tripathi Saree

Divyanka Tripathi Saree: अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट्स को पसंद करती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी का यह सिल्क बनारसी साड़ी लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। दिव्यांका ने हाल ही में पिंक कलर की सिल्क बनारसी साड़ी पहनकर एक ऐसा एलिगेंट और क्लासिक लुक क्रिएट किया, जो हर नई दुल्हन को इंस्पायर कर सकता है। आइए जानते हैं दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Saree) के इस बनारसी पिंक साड़ी से खुद को कैसे निखार सकते हैं।

Divyanka Tripathi Saree: यह साड़ी लुक क्यों है खास?

दिव्यांका ने पिंक सिल्क बनारसी साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन जरी वर्क का शानदार टच था। यह साड़ी उनकी खूबसूरती को और निखार रही थी। इसके साथ उन्होंने गोल्डन झुमके और क्लासिक नेकलेस पहना, जो लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। अगर आप ट्रेडिशन और मॉडर्निटी का बैलेंस चाहती हैं तो यह लुक जरूर ट्राई करें।

दुल्हन के लिए बेस्ट चॉइस

शादी के बाद हर दुल्हन चाहती है कि वह हर मौके पर खास दिखे। इस सिल्क बनारसी साड़ी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हमेशा फैशन में रहती है। दिव्यांका का यह लुक पिंक और गोल्डन कॉम्बिनेशन में एक ग्रेसफुल और शाही टच देता है, जो आपके हर पारंपरिक इवेंट के लिए परफेक्ट रहेगा।

मेकअप और हेयरस्टाइल की टिप्स

दिव्यांका ने अपने लुक को हल्के और फ्रेश मेकअप के साथ कंप्लीट किया। अगर आप भी ऐसा लुक चाहती हैं तो न्यूड लिपस्टिक, हल्का पिंक ब्लश और विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं। आप इस साड़ी में अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल करें और गजरा लगाना न भूलें। यह हेयरस्टाइल आपको हर मौके पर ग्रेसफुल दिखाएगा।

ज्वेलरी और फुटवियर का परफेक्ट मैच

दिव्यांका इस सिल्क पिंक साड़ी में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। आप इस साड़ी को गोल्डन झुमके और एक बिंदी के साथ अपने लुक को सबसे अलग और खूबसूरत दिखा सकती हैं। इसके अलावा आप इस साड़ी को ट्रेडिशनल गोल्डन फुटवियर के साथ पेयर कर सकती हैं।

Also Read
View All

अगली खबर