फैशन

दिवाली का एथनिक फैशन कर रहा है क्रेजी

ट्रेंड अलर्ट : कुछ एक्सपेरिमेंट कर परंपरागत परिधानों को भी बनाएं आकर्षक

2 min read
Oct 16, 2017
Diwali fashion

ट्रेंड अलर्ट : कुछ एक्सपेरिमेंट कर परंपरागत परिधानों को भी बनाएं आकर्षक

दिवाली ऐसा त्योहार है जब आप वेस्टर्न से ज्यादा ट्रेडिशनल परिधानों को पसंद करती हैं। ऐसे में एथनिक परिधानों को कुछ अलग भी दिखाया जा सकता है। इनके स्पेशल डिजाइन, रंग, प्रिंट और वर्क इन्हें पूरी तरह से खास दिखाते हैं। जानते हैं कि आप किस तरह से ऐसे परिधानों के साथ नए प्रयोग कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें

खुद को बनाएं एक थॉट लीडर

यदि आप इस दिन साड़ी पहनना चाहती हैं तो ड्रेपिंग स्टाइल से इसे खास दिखा सकती हैं। आप मर्मेड स्टाइल से भी इसे ड्रेप कर सकती हैं और इन्वर्टेड बॉर्डर स्टाइल से भी। साथ ही परंपरागत राजरानी स्टाइल भी अच्छा रहेगा।

आप दिवाली पर फ्लोर लैंथ अनारकली को भी चुन सकती हैं। यदि आप इसे कुछ वर्क के साथ लेंगी, तो यह वेडिंग सीजन में भी चलेगा।

पेंसिल पैंट लॉन्ग जैकेट

लॉन्ग जैकेट के साथ ट्रेडिशनल लुक को फॉलो करना है तो एम्ब्रॉयड्री पेंसिल पैंट पहनी जा सकती है। मैचिंग फुटवियर आपके लुक को पहले से और अधिक आकर्षक करेगा।

यदि आप कुछ अलग ही आजमाना चाहती हैं तो फ्लोर लैंथ कुर्ते के साथ चूड़ीदार को चुनिए। यह पैटर्न अच्छी हाइट वाली युवतियों पर ज्यादा अच्छा लगेगा।

लहंगा स्कर्ट

लहंगा स्कर्ट और क्रॉप टॉप को आप दिवाली के अलावा वेडिंग सीजन में भी पहन सकती हैं। हालांकि पहनने में इनसे आपको थोड़ा कम आराम मिलेगा। फिर भी यह आपके लुक को बहुत बेहतर कर सकते हैं। इसलिए दिवाली पर इसे ट्राई कर सकती हैं।

आप ऑफिस के लिए डे्रस की तलाश में हैं तो प्रिंटेड स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप अच्छा विकल्प है।

किड्स फैशन - जूनियर्स का देसी लुक

डिजाइनर लहंगा चोली

ए-लाइन ड्रेसेज और टॉप्स के बाद अब बच्चों के लिए ए-लाइन लहंगे भी पसंद किए जा रहे हैं। बॉटम लाइन पर मोटा बॉर्डर वाला लहंगा कलरफुल चोली के साथ पहनाएं। मैचिंग दुपटï्टा भी लगा सकते हैं।

मार्केट में ऐसे लहंगे भी मिल रहे हैं जो फ्लेयर्ड स्कर्ट की स्टाइल में होते हैं।
पेप्लम स्टाइल की लहंगा-चोली भी पसंद की जा रही है। साथ में एक्सेसरीज मैच करें।

जैकेट-कुर्ता

ब्वॉयज के लिए कुर्ता-पाजामा सबसे अच्छा विकल्प है। इसके साथ जैकेट भी लें। इन दिनों वाइब्रेंट कलर्स में जैकेट मार्केट में उपलब्ध हैं। इसके साथ मैचिंग फुटवियर भी रखें। कोल्हापुरी चप्पल या पठानी मोजड़ी पहनी जा सकती है।

किशोरों के लिए आप नेहरू जैकेट चुनिए। यह उनके लुक को खास बनाएगी। यह प्लेन और प्र्रिंटेड, दोनों ही स्टाइल में आती है।

इंडियन लुक के लिए धोती—पैंट और कुर्ता पहनाएं। कैजुअल लुक के लिए स्लिट कुर्ता भी ट्राई कर सकती हैं। कुर्ते के साथ कंफर्ट लुक के लिए चूड़ीदार, जोधपुरी पैंट, सलवार, जींस या चीनो पहनाएं। कुर्ते के साथ कंफर्ट लुक के लिए चूड़ीदार, जोधपुरी पैंट, सलवार, जींस या चीनो पहनाएं।

ये भी पढ़ें

मुश्किल लक्ष्य के प्रति भी खुद को प्रेरित करें
Also Read
View All
Urvashi Rautela का अप्सरा लुक रिक्रिएट करने के लिए यहां बताए गए तरीके से पहनें ‘अप्सरा ड्रेपिंग’ स्टाइल में साड़ी 

Eid-ul-Adha 2026: Bakrid पर दिखना है स्टाइलिश, तो सना मकबूल के इन 7 एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर हों तैयार

Meenakshi Seshadri : साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस; मीनाक्षी शेषाद्रि 62 की उम्र में भी फैशन से बिखेरती हैं जलवा, देखिए Photos

Aishwarya Rai Cannes 2026 : 1500 घंटों में तैयार गाउन; कान्स में पहने दिखीं ऐश्वर्या राय, इस डिजाइनर का है कमाल, कीमत भी जानें

Oscar 2026: 160 घंटों की मेहनत और बारीक कारीगरी ने जीता विदेशियों का दिल, अमेरिकी मॉडल ने पहना इंडियन ब्रांड का खूबसूरत नेकलेस