फैशन

कम पैसों में भी ऐसे निखार सकते हैं आप अपने घर का लुक, जानिए क्या करना है

जरूरी नहीं है कि पारंपरिक वर्गाकार कुशन ही इस्तेमाल किए जाएं। कुशन का अलग आकार भी बेड व सोफों का लुक बदलकर रख देता है।
2 min read
Oct 03, 2018
Fashion,lifestyle,home decoration,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,
fashion tips in hindi, lifestyle tips in hindi, lifestyle, fashion, home decoration, cushion designs, cushion

कम पैसों और थोड़े से बदलाव से भी घर को शानदार लुक दिया जा सकता है। खूबसूरत कुशन बेडरूम के बेड से लेकर लिविंग रूम के सोफे पर सजे हों, तो आपके पूरे घर की तस्वीर बदलने के लिए ये काफी हैं।

अपनाएं नया आकार
जरूरी नहीं है कि पारंपरिक वर्गाकार कुशन ही इस्तेमाल किए जाएं। कुशन का अलग आकार भी बेड व सोफों का लुक बदलकर रख देता है। आयताकार, गोल या किसी स्पेशल डिजाइन के कुशन प्रयोग लाए जा सकते हैं। बच्चों के कमरे में कार्टून कैरेक्टर, डोनट, फ्रूट शेप कुशन का प्रयोग कर सकती हैं।

इंटीरियर का रखें ख्याल
कुशन के लिए कवर का चयन इंटीरियर के अनुसार करना चाहिए कि वह मॉडर्न, टेंपरेररी या कंटेपरेरी है। आजकल कई कलर्स, पैटर्न व डिजाइन में कुशन कवर उपलब्ध है। डार्क शेड के स्थान पर कुछ लाइट शेड, कलर ब्लॉकिंग व कलर कंटास्टिंग चुनें। मॉडर्न लुक में ज्योमेटिकल प्रिंट कॉटन व लिनन के साथ अच्छे लगते हैं। वहीं ट्रेडिशनल लुक में वेलवेट व सिल्क के कुशन। फर व हाथ से बने हुए कुशन भी इन दिनों काफी चलन में है। हर बार सम संख्या के कुशन सजाना जरूरी नहीं, मॉडर्न लुक में विषम संख्या जैसे 3 या 5 के कुशन कवर को बेड व सोफे पर सजाएं।

बचें इस गलती से
सोफे व बेड शीट से मैचिंग करते हुए कुशन कवर देखने में भले अच्छे लगते हों, इंटीरियर में तड़का नहीं लगा पाते। एक जैसे कुशन कवर का चलन काफी पुराना है। अब कंट्रास्ट कुशन का चलन है। लिविंग रूम के सोफे पर इस तरह के कुशन बहुत अच्छे लगते हैं। वैसे अगर आपको पसंद हो, तो पैटर्न कुशन भी सोफे की शोभा बढ़ाते हैं।

कुछ अलग करें
लेदर - अगर सोफा सेट पर अलग स्टाइल का कुशन रखना चाहते हैं तो लेदर के कुशन सही है। डार्क सोफा के साथ लाइट और लाइट के साथ गहरे रंग का कुशन लगाएं।
3डी - इसका ट्रेंड सब तरफ दिख रहा है। इससे घर का इंटररियर अलग दिखेगा।
एनिमल प्रिंट- हल्के रंग के कुशन पर यह प्रिंट जंचता है। यह ड्राइंग रूम के लुक को पूरी तरह बदल देंगे।

इसे विषम संख्या में सोफे पर सजाएं
कुशन के लिए कवर का चयन इंटीरियर के अनुसार करना चाहिए कि वह मॉडर्न, टेंपरेररी या कंटेपरेरी है। आजकल कई कलर्स, पैटर्न व डिजाइन में कुशन कवर उपलब्ध है। डार्क शेड के स्थान पर कुछ लाइट शेड, कलर ब्लॉकिंग व कलर कंटास्टिंग चुनें। मॉडर्न लुक में ज्योमेटिकल प्रिंट कॉटन के साथ अच्छे लगते हैं। ट्रेडिशनल लुक में सिल्क के कुशन। फर और हाथ से बने हुए कुशन भी इन दिनों चलन में दिख रहे है। हर बार सम संख्या के कुशन सजाना जरूरी नहीं, मॉडर्न लुक में विषम संख्या जैसे 3 या 5 के कुशन कवर को बेड व सोफे पर सजाएं।

फ्लोर कुशन
फ्लोर कुशन का ट्रेंड दूसरे देशों से होता हुआ अब भारत में भी आया है। इन्हें बच्चों के कमरे, रीडिंग रूम, होम थियेटर, लिविंग रूम या डाइनिंग एरिया आदि में व्यवस्थित किया जाता है।

Published on:
03 Oct 2018 03:10 pm