फैशन

ऐसे करें फोटो शूट, यादगार बन जाएगा हर पल

शादी के हर इवेंट में अलग-अलग फोटोबूथ बनाए जा रहे हैं। मेहंदी और संगीत के लिए स्पेशल फोटो बूथ देखे जा सकते हैं।
2 min read
Aug 15, 2018
Wedding,Marriage,photo,photoshoot,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,
lifestyle tips in hindi, fashion tips in hindi, photo, wedding, marriage, photoshoot,

किसी इवेंट में यदि फोटो क्लिक नहीं की, तो फिर उसका मजा ही अधूरा रह जाता है। फिर जिस तेजी से यंगस्टर्स में फोटो क्लिक कर सोशल साइट पर पोस्ट करने का ट्रेंड बढ़ा है, उसी तेजी से इवेंट में फोटो बूथ्स भी सजाए जा रहे हैं। न सिर्फ वेडिंग, बल्कि बर्थडे, एनिवर्सरी और बेबीशॉवर सहित कई दूसरे इवेंट्स में भी फोटोबूथ्स लगाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए इवेंट प्लानर्स और फोटोग्राफर्स भी फोटोबूथ्स में काफी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।

हर इवेंट में अलग फोटोबूथ
शादी के हर इवेंट में अलग-अलग फोटोबूथ बनाए जा रहे हैं। मेहंदी और संगीत के लिए स्पेशल फोटो बूथ देखे जा सकते हैं। इनमें डिफरेंट-डिफरेंट तरह के प्रॉप्स का यूज होता है, जो फनी लुक देते हैं। यंगस्टर्स इन्हें काफी पसंद करते हैं। फोटोबूथ के अलावा सेल्फी कॉर्नर भी इवेंट का मजा दुगुना कर देते हैं। एक्सपर्ट बंशी बताते हैं कि शहर के ज्यादातर छोटे-बड़े इवेंट्स में फोटोबूथ्स का यूज हो रहा है, इवेंट डेकोरेशन की थीम पर भी आधारित रहता है।

बर्थडे के लिए खास क्रिएशन
बर्थडे को लेकर भी फोटोबूथ्स का ट्रेंड देखा जा रहा है। इवेंट प्लानर का कहना है कि वे क्लाइंट की पसंद के मुताबिक फोटोबूथ बनवाते हैं। ये बेहद क्रिएटिव होते हैं, जिन्हें आप बैलून या फिर टॉय से भी क्रिएट करवा सकते हैं। इसके अलावा वुडन फोटो फ्रेम बनवा सकते हैं, जिस पर फैमिली फोटोज लगाई जा सकती है। जानकार अभिषेक भारद्वाज बताते हैं कि जयपुर में फोटोबूथ को लेकर काफी इनोवेशन हो रहे हैं। इन फोटोबूथ्स पर फोटोग्राफर की बजाय गेस्ट सेल्फ फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं। सेल्फी सबसे ज्यादा खींची जाती है। फोटोबूथ्स की रेट १० हजार रुपए से शुरू होती है।

Published on:
15 Aug 2018 10:38 am