इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेडिशनल से फ्यूजन हुआ यंगस्टर्स का फैशन स्टाइल
फेस्टिवल सीजन परवान पर है, एेसे में यंगस्टर्स अपने वियर्स के लिए बहुत कॉन्शियस हैं। यूं तो दिवाली पर कुर्ता-पायजामा का ट्रेडिशनल ट्रेंड रहता है, लेकिन इस बार यंगस्टर्स ट्रेडिशनल के साथ फ्यूजन स्टाइल को फॉलो कर रहे हैं। जहां डिजाइनर्स कुर्ता-पायजामा पर लगातार एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, वहीं यंगस्टर्स बॉलीवुड सेलेब्स के ड्रेसिंग सेंस से प्रभावित हो रहे हैं। शहर के डिजाइनर्स की मानें तो इस बार फेस्टिवल सीजन में कुर्ता शॉर्ट नजर आएगा, वहीं पायजामा की जगह राइडर्स पेंट लेगी। ट्रेडिशनल का यह फ्यूजन अंदाज परम्परागत पार्टीज में भी जगह बना रहा है। यंगस्टर्स भी सबसे ज्यादा वरुण धवन व अर्जुन कपूर के स्टाइल को पसंद कर रहे हैं और उसी आधार पर डिजाइनर्स से वैसा ही डिजाइन तैयार करवा रहे हैं।
हो रहे एक्सपेरिमेंट
डिजाइनर्स कुर्ता-पायजामा पर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। यूथ को नया लुक देने के लिए ट्रेडिशनल अंदाज से बाहर निकलकर भी लोगों को अट्रैक्ट कर रहे हैं। अफ गानिस्तान के पैरहन, कश्मीर के फि रान और नेपाल के दौरा नाम से जाने वाले कुर्ते के स्टाइल पर भी प्रयोग हो रहे हैं, वहीं राजस्थानी, भोपाली, लखनवी, मुल्तानी, पठानी, पंजाबी, बंगाली आदि हर तरह के कुर्तो में भी इस सीजन काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
स्नीकर्स ने ली जगह
कुर्ता और पेंट्स के साथ हमेशा से ही फार्मल व लैदर शूज यूज होते आए हैं। अब कुछ बदलावों के साथ स्नीकर्स शूज ने भी इस स्टाइल के साथ अहम जगह ली है। ये पेंट्स के साथ काफी फबते हैं, वहीं पार्टीज की रौनक भी बनते हैं।
शॉर्ट कुर्ते के साथ धोती का चलन
इस बार यंगस्टर्स के बीच शॉर्ट कुर्ता ज्यादा चलन में है। दिवाली के डिफरेंट सेलिब्रेशन में अलग-अलग तरह की डिजाइन तैयार करवाई जा रही हैं। शॉर्ट कुर्ते के साथ राइडर्स पेंट सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, लेकिन इस बार पेंट के साथ वेस्टर्न धोती ने भी अपनी पकड़ बनाई है। यंगस्टर्स धोती को मॉडर्न अंदाज में बनवाना पसंद कर रहे हैं और इसे खास तौर पर फेस्टिवल सीजन में कैरी कर रहे हैं। नवरात्रा और डांडिया फंक्शंस में भी कुर्ते के साथ धोती का चलन सबसे ज्यादा देखने को मिला है। जयपुर में इस तरह की डिजाइन का ट्रेंड कोलकाता से आया है, वहां काफी समय से कुर्ते के साथ मॉडर्न धोती पहनी जा रही है।