फैशन

अपने Bold Fashion Style से चर्चा में रहने वाली Sonam Kapoor का ग्रीन गाउन मचा रहा है तहलका, जानिए इस ड्रेस की खासियत

Sonam Kapoor: सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने फैशन को एक नया डेफिनिशन दिया है। वह हर बार अपने क्लासी और एलिगेंट लुक से सबको हैरान कर देती हैं। इस बार अपने लेटेस्ट ऑउटफिट से सबको हैरान ही कर डाला ।
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2024, 10:54 AM IST
Sonam Kapoor stuns in a bold green gown, turning heads with its unique style and elegance
Sonam Kapoor stuns in a bold green gown, turning heads with its unique style and elegance

Sonam Kapoor: सोनम कपूर, बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन करियर को भी काफी ऊचाइयों तक पहुंचाया है। आज के समय में वह हसीना सबसे बड़ी फैशन दिवा हैं, जो अपने स्टाइलिश फैशन सेंस और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। सोनम हमेशा अपने फैशन के कारण चर्चा में रहती हैं और अब एक बार फिर हसीना ने अपने क्लासी पोज और आउटफिट से यह साबित कर दिया कि क्यों वह फैशन की दुनिया की क्वीन हैं। अपने लेटेस्ट लुक से सोशल मीडिया पर अपने हॉटनेस का तड़का और हाई फैशन एलिगेंस को दर्शा रही हैं। जो जानते हैं, इस लेख में आखिर हसीना क्यों सोशल मीडिया पर मचा रही हैं अपने ग्रीन गाउन से तहलका।

हसीना के कस्टम गाउन के चर्चे सोशल मीडिया पर हैं छाए

दिवा ने हरे रंग का कस्टम गाउन पहना है जो ग्लैमर और हाई फैशन एलेगेंस से भरपूर है। उनके इस बेजोड़ लुक को सोशल मीडिया पर शनिवार रात डाइट सब्या ने तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके हॉटनेस को लेकर कुछ शब्द भी लिखे। हसीना के एलिगेंट और क्लासी लुक को डिजाइन करने वाली उनकी फैशन डिजाइनर रिया कपूर हैं। आप तस्वीर देख सकते हैं, हसीना ने काफी बेहतरीन अदाएं बिखेरी हैं, जिसे फैशन की दुनिया में तहलका मचाने वाली टॉपिक बन चुकी है।हॉट गाउन की खासियत ऑफ-शोल्डर नेकलाइन, स्कल्पटेड कॉर्सेट बॉडी और ड्रामेटिक फ्लेयर्ड हैमलाइन है, जो उनके आकर्षक बॉडी फीचर्स को शानदार तरीके से उभार रही है। हसीना एक खूबसूरत परी की तरह नजर आ रही हैं।

एक्सेसरीज और मेकअप से हॉटनेस का पारा किया हाई

सोनम ने अपने ऑउटफिट को एक बोल्ड क्रूसिफ नेकलेस के साथ एक्सेसराइज किया, जिसमें एक एमरल्ड-ग्रीन पेंडेंट लगा नजर आ रहा है, साथ ही स्टेटमेंट स्टड इयररिंग्स और रिंग्स ने उनके लुक को पूरा किया। उनके गालों पर क्रॉस ने एक अनोखा एलेगेंस जोड़ा है। सोनम कपूर का फेस फैक्टर काफी बोल्ड नजर आ रहा है। उनके मेकअप का मेल बहुत अच्छे से उभरकर नजर आ रहा है। हसीना ने स्मोकी आईज, डिफाइंड ब्रोस, मस्कारा-कोटेड लैशेस और एक हल्का सा काजल उनके अट्रैक्टिव आईज को हाइलाइट कर आंखों को और खूबसूरत बना दिया है। ब्लश, ल्यूमिनस हाइलाइटर और ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक ने उनके लुक को परफेक्ट ग्लैम दिया। उनके बालों को सॉफ्ट, मेसी वेव्स में सेंट्रल पार्ट के साथ स्टाइल किया गया, जो इस लुक के शानदार चॉइस है।

Updated on:
1 Dec 2024, 10:54 AM IST
Published on: