Tanya Mittal Ka Saree Look: अगर आपको भी बिग बॉस की तान्या मित्तल के स्टाइल से लेना हो इंस्पिरेशन, तो यहाँ कुछ शानदार लुक बनाए गए हैं जिन्हें आपके फैशन गेम में चार चांद लग सकते हैं।
Tanya Mittal Ka Saree Look: Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल अपने दमदार परफॉर्मेंस तो दे रही हैं, साथ ही अपने फैशन स्टाइल से भी लोगों को काफी प्रभावित कर रही हैं। उन्हें बिग बॉस में ट्रेडिशनल साड़ी लुक में देखा जाता है, उनका साड़ी पहनना उनकी पर्सनालिटी को और भी निखारता है। उनकी ये साड़ी लुक्स पारंपरिक खूबसूरती के साथ मॉडर्न फैशन का बेहतरीन संगम होते हैं। अगर आपको भी साड़ी लुक काफी पसंद है, तो तान्या के ये साड़ी स्टाइल्स आपके लिए जरूर ट्राय करने लायक हैं। आइए, जानें उनके कुछ खास और स्टाइलिश साड़ी लुक्स के बारे में।
तान्या का महारानी स्टाइल साड़ी लुक देखकर ऐसा लगता है जैसे स्क्रीन पर कोई प्रिंसेस उतर आई हो। हैवी जरी वर्क, बनारसी या कांजीवरम साड़ी और रॉयल ज्वेलरी के साथ उन्होंने ये लुक पूरा किया। शादी या बड़े फेस्टिव इवेंट के लिए ये स्टाइल आपको सबकी नजरों का सेंटर बना सकता है।
पीली साड़ी में तान्या का अंदाज़ बेहद पॉजिटिव और एनर्जेटिक लगा। येलो कलर न सिर्फ फेस्टिव बल्कि हल्दी या मेहंदी जैसे फंक्शन्स के लिए भी बेस्ट है। तान्या ने इसे कंट्रास्ट ज्वेलरी और स्टाइलिश ब्लाउज के साथ मैच कर के पूरे लुक को और भी आकर्षक बनाया।
फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में तान्या का लुक बेहद फ्रेश और मॉडर्न लगा। हल्के पेस्टल शेड्स पर रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट ने उनके अंदाज़ को समर-फ्रेंडली और ट्रेंडी बना दिया। यह लुक कॉलेज फंक्शन या डे टाइम पार्टी के लिए परफेक्ट है।
नीले रंग की साड़ी में तान्या का लुक एकदम रॉयल लगा। उन्होंने इसे सिल्वर बॉर्डर और स्लीवलेस ब्लाउज़ के साथ कैरी किया, जो पार्टी और नाइट फंक्शन्स के लिए परफेक्ट है। ब्लू कलर आपकी पर्सनैलिटी को शार्प और ग्लैमरस टच देता है।
सफेद रंग की साड़ी में तान्या की सादगी ही उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती बनी। उन्होंने इसे मिनिमल ज्वेलरी और ओपन हेयर के साथ स्टाइल किया। व्हाइट साड़ी हमेशा टाइमलेस मानी जाती है, चाहे फेस्टिव सीज़न हो या किसी खास गेट-टुगेदर का मौका।